हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज (Tom Cruise) ने फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। नोलन की इस एपिक फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था और अब टॉम क्रूज की तारीफ ने फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है।

टॉम क्रूज ने की नोलन की फिल्म की तारीफ

टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर 'द ओडिसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन, प्रोड्यूसर एमा थॉमस और पूरी कास्ट व क्रू को शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए धन्यवाद दिया।

अभिनेता ने IMAX 70mm थिएटर के बाहर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म देखने का अनुभव बेहद खास रहा और वह इसे दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। टॉम की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि नोलन की भव्य कहानी और विजुअल ट्रीटमेंट ने उन्हें काफी प्रभावित किया है।

Tom Cruise Profile
Image Source: X

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Tom Cruise का रिव्यू

टॉमTom Cruise ने Christopher Nolan की 'The Odyssey' की जमकर तारीफ, बोले- दोबारा देखने का इंतजार है क्रूज के रिव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने कहा कि जब कोई ऐसा कलाकार, जो खुद बड़े पर्दे के अनुभव को लेकर बेहद जुनूनी है, किसी फिल्म की तारीफ करता है तो यह अपने आप में बड़ी बात होती है।

एक यूजर ने लिखा कि किसी फिल्म को देखने के बाद अगर दर्शक तुरंत उसे दोबारा देखने की इच्छा महसूस करे, तो यही उसकी सबसे बड़ी सफलता है। वहीं कई फैंस ने टॉम क्रूज की राय को फिल्म के लिए एक मजबूत सिफारिश बताया।

Christopher Nolan की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल है 'The Odyssey'

'द ओडिसी' क्रिस्टोफर नोलन की अब तक की सबसे बड़े स्तर पर बनाई गई फिल्मों में से एक मानी जा रही है। यह फिल्म प्रसिद्ध यूनानी कवि होमर की महाकाव्य रचना 'द ओडिसी' पर आधारित है।

फिल्म में मैट डेमन (Matt Damon) मुख्य भूमिका में राजा ओडिसियस का किरदार निभा रहे हैं। वहीं टॉम हॉलैंड (Tom Holland), रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson), ऐनी हैथवे (Anne Hathaway) और चार्लीज थेरॉन (Charlize Theron) जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसके अलावा फिल्म में जेंडया, लुपिता न्योंगो, जॉन बर्नथल, हिमेश पटेल, जॉन लेगुइजामो और मिया गोथ जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

The Odyssey Profile
Image Source: X

क्या है 'The Odyssey' की कहानी?

फिल्म की कहानी यूनानी योद्धा और राजा ओडिसियस के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रोजन युद्ध खत्म होने के बाद अपने राज्य इथाका लौटने के लिए ओडिसियस को दस साल लंबी खतरनाक यात्रा करनी पड़ती है।

इस सफर में उसे रहस्यमयी द्वीपों, खतरनाक जीवों और कई असंभव चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में रोमांच और फैंटेसी के साथ-साथ ओडिसियस और उसकी पत्नी पेनेलोप के बीच प्रेम, विश्वास और इंतजार की भावनात्मक कहानी को भी दिखाया गया है।

'ओपेनहाइमर' के बाद नोलन की वापसी

'द ओडिसी' साल 2023 में रिलीज हुई ऑस्कर विजेता फिल्म 'ओपेनहाइमर' के बाद क्रिस्टोफर नोलन की पहली बड़ी रिलीज है। 'ओपेनहाइमर' ने बेस्ट पिक्चर सहित सात अकादमी अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

नोलन की नई फिल्म को लेकर शुरुआत से ही दर्शकों में भारी उत्साह था। बड़े पैमाने पर शूट की गई यह फिल्म खासतौर पर IMAX अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और भारतीय दर्शकों के बीच भी इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।