प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। इसी बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर ने पीएम मोदी के लिए एक खास पहल का ऐलान किया है। दोनों ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ते हुए 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है।
पीएम मोदी को आलिया-रणबीर ने दी खास शुभकामनाएं
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस खास अवसर पर आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक्ट्रेस ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और सफल भविष्य की कामना की।
आलिया ने इसी दौरान बताया कि वह और रणबीर कपूर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज के लिए योगदान देने की दिशा में एक पहल करने जा रहे हैं। दोनों ने 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का फैसला किया है।
Happy Birthday to our Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji! Wishing you a healthy and fulfilling year ahead. The spirit of #SevaSankalpAbhiyaan reflects a wonderful vision of collective action and giving back. To mark this day and support the cause, Ranbir and I are pledging…
— Alia Bhatt (@aliaa08) September 17, 2026
यह भी पढ़ें- अहान पांडे और अनीत पड्डा फिर साथ आएंगे मोहित सूरी के साथ
20 स्कूलों की सुविधाओं को बेहतर करने की पहल
आलिया भट्ट ने अपने संदेश में बताया कि वह और रणबीर कपूर बीएमसी की सिफारिशों के आधार पर 20 स्कूलों के सुधार में सहयोग करेंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करना है।
एक्ट्रेस ने इस अभियान को सामूहिक प्रयास और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर जगह और सुविधाएं मिलना उनके सीखने और आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण है।
सलमान खान ने भी पीएम मोदी को दी बधाई
पीएम मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए शुभकामनाएं साझा कीं।
सलमान के अलावा शाहरुख खान ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की कामना की और देश को प्रेरित करने के उनके प्रयासों का उल्लेख किया।
Janam Din Mubarak Ho Honourable P M Sahab , Wish you a very Happy Birthday Narendra Bhai Modi. Jai Hind. @narendramodi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 17, 2026
अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक ने किया विश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देने वाले सितारों में सिर्फ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सलमान खान और शाहरुख खान ही शामिल नहीं थे। अक्षय कुमार, कंगना रनौत और मोहनलाल समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें- अरिजीत सिंह ने रामायण के जय जय राम के लिए लगभग 200 टेक लिए

