एकता कपूर की दीवाली पार्टी की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसमें रोनित रॉय अपनी 'कसौटी जिंदगी की' को-स्टार श्वेता तिवारी के गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की इस प्यारी सी तस्वीर ने फैंस को प्रेरणा और मिस्टर बजाज की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।
दीवाली के मौके पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी खूब रौनक देखने को मिली। कई सितारों ने अपने घरों पर शानदार पार्टियों का आयोजन किया। इसी बीच टीवी और फिल्म जगत के मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर की दीवाली पार्टी में भी कई जाने-माने सितारे शामिल हुए। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
Ronit Roy ने Shweta Tiwari को किया Kiss, वायरल हुई तस्वीर
रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकता कपूर की दीवाली पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उस फोटो की हो रही है, जिसमें वह अपनी पुरानी को-स्टार श्वेता तिवारी के गालों पर प्यार से किस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं श्वेता भी मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
दोनों की इस शानदार बॉन्डिंग को देखकर फैंस काफी खुश हैं। तस्वीर सामने आते ही दर्शकों को टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा और मिस्टर बजाज की याद आ गई। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी के चाहने वाले उनकी केमिस्ट्री और पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।

Ekta Kapoor की Diwali Party में पहुंचे ये सितारे
रोनित रॉय ने अपनी पोस्ट में पार्टी की कई दूसरी तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें वह इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
एकता कपूर के इस दिवाली सेलिब्रेशन में मनीष मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी और मनीष पॉल समेत कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। एक अन्य तस्वीर में रोनित रॉय और श्वेता तिवारी के साथ खुद एकता कपूर भी दिखाई दे रही हैं।
पार्टी की इन तस्वीरों में सितारों का शानदार अंदाज और आपसी दोस्ती देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Scout OP और Love Gill पर Aasif का खुलासा
Diwali के दिन भी काम करेंगे Ronit Roy
पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए रोनित रॉय ने अपने काम के शेड्यूल का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अगली सुबह जल्दी काम होने की वजह से उन्हें पार्टी से जल्दी निकलना पड़ा। इतना ही नहीं, अभिनेता दीवाली के दिन भी काम करने वाले हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिछली रात ज्यादा देर तक जश्न मनाने का मौका नहीं मिला, क्योंकि अगली सुबह जल्दी काम पर जाना था। उन्होंने इसे शुभ दिन और शुभ समय का सही इस्तेमाल बताते हुए सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दीं।
रोनित ने अपने पोस्ट में एक खास बात भी लिखी। उन्होंने बताया कि पहली तस्वीर खासतौर पर #PrernaBajaj के फैंस के लिए है। उनके इस कैप्शन ने फैंस की खुशी और बढ़ा दी।

'Kasautii Zindagii Kay' में Shweta-Ronit की जोड़ी ने जीता था दिल
गौरतलब है कि एकता कपूर का लोकप्रिय टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' साल 2001 में शुरू हुआ था। इस शो में श्वेता तिवारी ने प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाया था, जबकि रोनित रॉय मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे।
दोनों के किरदारों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। शो की लोकप्रियता और दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री आज भी लोगों को याद है।
यही वजह है कि सालों बाद रोनित रॉय और श्वेता तिवारी की यह तस्वीर फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है। कमेंट सेक्शन में दर्शक प्रेरणा और मिस्टर बजाज की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kaashvi की बातों से ScoutOp संग ब्रेकअप की चर्चा तेज

