बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लगातार काम के बीच उन्होंने कुछ समय निकालकर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने का फैसला किया। इस दौरान लंदन से उनकी पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
लंदन में परिवार के साथ दिखे शाहरुख
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में शाहरुख खान बेहद सिंपल और आरामदायक लुक में नजर आए। उन्होंने बैगी ट्राउजर, प्लेन टी-शर्ट और हुडी पहन रखी थी। वहीं कुछ तस्वीरों में वह व्हाइट टी-शर्ट के ऊपर ब्लू हुडेड जैकेट, ब्लैक कार्गो ट्राउजर और स्नीकर्स में दिखाई दिए। हुड से चेहरा ढककर वह भीड़ और कैमरों से बचने की कोशिश करते नजर आए।
Shah Rukh Khan spotted in London with his family ❤#ShahRukhKhan #KING pic.twitter.com/UJupwQn1MS
— Team Aryan Khan (@srkaryanknights) July 25, 2026
बिजी शेड्यूल से लिया छोटा ब्रेक
'किंग' की शूटिंग के बीच शाहरुख खान ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ा समय निकालकर परिवार के साथ सुकून के पल बिताए। वायरल वीडियो में उन्हें गौरी खान और सुहाना खान के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते और बातचीत करते देखा जा सकता है। तीनों को बेहद सामान्य अंदाज में समय बिताते हुए देखा गया, जिससे साफ है कि अभिनेता अपने परिवार के साथ निजी पल एंजॉय करना चाहते थे।
गौरी और सुहाना का कैजुअल स्टाइल बना चर्चा का विषय
इस आउटिंग के दौरान गौरी खान ने डेनिम जैकेट के साथ कैजुअल लुक अपनाया, जबकि सुहाना खान ग्रे रंग की स्लीवलेस बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। दोनों का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
King #ShahrukhKhan with his family in London pic.twitter.com/5j7K41AacY
— Star Talkies (@startalkies_ofl) July 25, 2026
'किंग' में पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे शाहरुख और सुहाना
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए टीम ने यूरोप और अफ्रीका के कई खूबसूरत लोकेशनों पर काम किया है। लंदन का यह फैमिली ट्रिप शाहरुख खान के लिए शूटिंग के अगले शेड्यूल से पहले एक छोटा लेकिन यादगार ब्रेक माना जा रहा है। वहीं, दर्शकों को अब उनकी फिल्म 'किंग' का बेसब्री से इंतजार है, जो 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें- 'ये बातें अकेले में करनी चाहिए', Shah Rukh Khan Video Viral

