मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' अपनी आधिकारिक रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। लंबे समय से चर्चा में रहने वाली इस पौराणिक मेगा प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें रणबीर कपूर का एक अहम एक्शन सीक्वेंस दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रणबीर कपूर का सीन
इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे इस कथित क्लिप में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में युद्ध करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें धनुष-बाण से एक राक्षस का सामना करते और उस पर प्रहार करते देखा जा सकता है। हालांकि, इस वायरल क्लिप की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स की ओर से नहीं की गई है, लेकिन इसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
Shocking 🚨🚨🚨#RanbirKapoor 's Scene From #Ramayana gets Leaked. ⚠️⚠️⚠️
— Aad!7 (@Aadi_memorable7) July 1, 2026
The scene which was shown at the CinemaCon event is circulating on Reddit 🔴#Ramayana | #Ranbirkapoor | #Imaxpic.twitter.com/H0MiSLSUQ0
फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद कई फैंस ने रणबीर कपूर के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने इसे फिल्म की भव्यता की झलक बताते हुए पहले से ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया, जबकि कई लोगों ने रणबीर के किरदार को बेहद प्रभावशाली और दिव्य बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह क्लिप लगातार शेयर की जा रही है।
सिनेमाकॉन में दिखाई गई थी झलक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ खास फुटेज पहले एक इंटरनेशनल इवेंट में प्रदर्शित किए गए थे। माना जा रहा है कि वायरल हो रहा यह दृश्य उसी प्रस्तुति का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, इस दावे को लेकर भी मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कंटेंट क्रिएटर्स ने साझा किए अनुभव
कुछ समय पहले फिल्म के सेट पर चुनिंदा कंटेंट क्रिएटर्स को भी आमंत्रित किया गया था। उनमें से एक क्रिएटर ने दावा किया कि रणबीर कपूर के एंट्री सीन में जानबूझकर अधूरे विजुअल इफेक्ट्स (VFX) दिखाए गए थे ताकि फिल्म के असली विजुअल्स पहले से सामने न आएं। उनका कहना था कि फाइनल वर्जन में यह सीन कहीं ज्यादा भव्य और दमदार दिखाई देगा।
दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' दो भागों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। बड़े बजट, शानदार स्टारकास्ट और हाई-एंड विजुअल्स के चलते इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। ऐसे में रिलीज से पहले सामने आया यह कथित लीक वीडियो दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।

