जब भी 90 के दशक की दो सबसे आइकॉनिक अभिनेत्रियां माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर एक साथ नजर आती हैं, फैंस की खुशी दोगुनी हो जाती है। हाल ही में दोनों एक्ट्रेसेस ने एक बार फिर अपनी सुपरहिट फिल्म दिल तो पागल है की यादें ताजा कर दीं। सोशल मीडिया पर इनका एक बिहाइंड द सीन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

रियलिटी शो के सेट पर दिखा पुराना मैजिक

दरअसल, माधुरी दीक्षित अपनी हालिया रिलीज फिल्म मां-बहन के प्रमोशन के लिए डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के सेट पर पहुंची थीं। इस शो में करिश्मा कपूर जज की भूमिका निभा रही हैं। शो के दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी फिल्म दिल तो पागल है के मशहूर गाने ‘ले गई...ले गई’ के हुक स्टेप को दोबारा रिक्रिएट किया।

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में माधुरी और करिश्मा साथ में डांस करते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक बन गया।

स्टाइलिश लुक ने भी जीता दिल

इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित ब्लैक फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं करिश्मा कपूर ने ब्लैक पैंट्स के साथ प्रिंटेड शर्ट पहन रखी थी, जिसमें उनका अंदाज काफी स्टाइलिश दिखाई दिया। दोनों की केमिस्ट्री और एनर्जी ने फैंस को एक बार फिर 90s के दौर की याद दिला दी।

Karisma Kapoor Profile
Image Source: X

फैंस ने रख दी ‘Dil To Pagal Hai 2’ की डिमांड

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “माधुरी का चार्म और करिश्मा की एनर्जी आज भी वैसी ही है।” वहीं दूसरे फैन ने कहा, “अगर यहां शाह रुख खान भी होते तो मजा दोगुना हो जाता।”

कई यूजर्स ने तो दोनों स्टार्स से दिल तो पागल है 2 बनाने की मांग भी कर डाली। सोशल media पर लोग इस जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan Profile
Image Source: X

OTT पर भी कायम है दोनों का जलवा

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर भले ही लंबे समय से फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स पर दोनों लगातार दर्शकों का दिल जीत रही हैं। माधुरी की हालिया फिल्म मां-बहन नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। वहीं करिश्मा कपूर की क्राइम थ्रिलर सीरीज ब्राउन को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

साथ में कर चुकी हैं कई यादगार प्रोजेक्ट्स

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म दिल तो पागल है में साथ काम किया था। इस फिल्म में शाह रुख खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा दोनों अभिनेत्रियां फिल्म बॉम्बे टॉकीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Shah Rukh Khan Profile
Image Source: X

फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो फैंस को पुरानी यादों में ले गया है और एक बार फिर साबित कर दिया है कि माधुरी और करिश्मा की जोड़ी आज भी उतनी ही खास है।