रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में हर दिन नए खुलासे और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में आईं टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना शो में उनके पति गौरव खन्ना का अचानक पहुंचना, जिसने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों को भी चौंका दिया।
शो में हुई गौरव खन्ना की सरप्राइज एंट्री
शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि होस्ट फराह खान विजिटिंग आवर्स की घोषणा करती हैं। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर मौजूद रहते हैं और पहले विजिटर के तौर पर गौरव खन्ना की एंट्री होती है।
गौरव को सामने देखकर आकांक्षा कुछ पल के लिए हैरान रह जाती हैं। दोनों की मुलाकात काफी भावुक नजर आती है। इस दौरान गौरव मुस्कुराते हुए कहते हैं, "तूने तो बैंड बजा दी यार।" यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
New promo of lockup🌝
— 𝚲𝐚𝐬𝐡𝛊 (@Thakurain_01) July 8, 2026
Gaurav Khanna entered in Lockupp2 🤣😭
Gaurav be like: harshad tum meri jagah nhi le skte ab dekhna mai tumse achi acting krke dikhaunga🌝
Anupama vs Ye rishta kya kehlata hai😍
Wow kya maha sangama h #LockUpp2 #GauravKhanna #AkanskhaChamola #HarshadChopda… pic.twitter.com/hLjx0x7s5v
पहले ही कर चुकी हैं अलग होने का खुलासा
शो की शुरुआत में ही आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों ने अपने रिश्ते को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है।
बाद में साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों की सोच परिवार बढ़ाने को लेकर अलग थी। आकांक्षा ने बताया कि गौरव पिता बनना चाहते थे, जबकि वह फिलहाल मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं। इसी वजह से दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुनने का निर्णय लिया।
निजी जिंदगी से जुड़े कई राज किए साझा
आकांक्षा चमोला ने शो में अपने अतीत से जुड़ी कई निजी बातें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह खुद को बाइसेक्शुअल मानती थीं और उनके कुछ रिश्ते महिलाओं के साथ भी रहे थे। उनके इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी।
दर्शकों की बढ़ी उत्सुकता
अब जबकि गौरव खन्ना की शो में एंट्री हो चुकी है, दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि दोनों के बीच आगे क्या बातचीत होगी और क्या यह मुलाकात उनके रिश्ते को किसी नई दिशा में ले जाएगी। आने वाले एपिसोड में इस मुलाकात से जुड़े कई भावुक और दिलचस्प पल देखने को मिल सकते हैं।

