दुनियाभर में चर्चा बटोर रहे Cannes Film Festival 2026 के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ग्लैमर की चमक के पीछे छिपे खौफनाक सच को उजागर कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मशहूर मॉडल और ब्यूटी क्वीन Andrea Del Valle खून से लथपथ हालत में नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है और फैंस उनकी हालत देखकर सदमे में हैं।
होटल के कमरे में हुआ हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना फ्रांस के कान्स शहर में उस समय हुई जब एंड्रिया डेल वैल फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक लग्जरी होटल में ठहरी हुई थीं। वायरल वीडियो में उनके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान और बहता हुआ खून साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में एंड्रिया खुद कैमरा पकड़कर अपनी हालत दिखाती नजर आती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके स्टाइलिस्ट Giovanni Laguna ने उन पर चाकू से हमला किया। वीडियो में कथित आरोपी कमरे के सोफे पर बैठा दिखाई देता है, जबकि एंड्रिया दर्द और गुस्से में कैमरे पर पूरी घटना बयान करती नजर आती हैं।
🚨 La modelo y reina de belleza Andrea del Val denunció haber sido agredida por el estilista Giovanni Laguna mientras ambos se encontraban en #Cannes, Francia, durante actividades relacionadas con el Festival de Cannes. Videos difundidos en redes muestran a la miss con el rostro… pic.twitter.com/VynG7g4bfI
— OJOseco (@OjoSecoEcuador) May 22, 2026
वीडियो में क्या बोलीं एंड्रिया?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस क्लिप में एंड्रिया स्पैनिश भाषा में कहती सुनाई देती हैं कि, “देखो जियोवानी ने मेरे साथ क्या किया। अब सब लोग देखेंगे कि तुम असल में कैसे इंसान हो।”
हालांकि, दोनों के बीच विवाद किस वजह से शुरू हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि यह झगड़ा कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़े किसी काम को लेकर हुआ था।
🟡#EnVideo | Luego de la denuncia por parte de la Miss Venezuela Global, Andrea Carolina Del Val, por agresión del estilista Giovanni Laguna, surge nuevo video donde se oberva una discusión entre los implicados.
— Globovisión (@globovision) May 21, 2026
🎥Cdltnews#Globovisión #Espectáculos pic.twitter.com/wgtnIQF7PQ
होटल में गूंज रही थीं चीखें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल में ठहरे कई मेहमानों ने कमरे से चीखने-चिल्लाने और मारपीट की आवाजें सुनीं। इसके बाद होटल स्टाफ और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही फ्रांसीसी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी स्टाइलिस्ट जियोवानी लागुना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
खतरे से बाहर हैं मॉडल
खबरों के मुताबिक, हमले के बाद एंड्रिया डेल वैल को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और जांच जारी है।
सोशल मीडिया पर फैंस में चिंता
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एंड्रिया के फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस घटना को बेहद डरावना बताते हुए कान्स जैसे बड़े इंटरनेशनल इवेंट में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

