यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। करीब 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में आलिया भट्ट का ऐसा अवतार देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स भी हैरान रह गए। फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
टीजर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और डार्क स्पाई वर्ल्ड की झलक देखने को मिली। खास बात यह है कि YRF स्पाई यूनिवर्स की यह पहली फीमेल-लीड फिल्म है, जिसमें पूरी कहानी महिला एजेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे रही है।
आलिया भट्ट का खतरनाक एक्शन बना चर्चा का विषय
टीजर में आलिया भट्ट का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान है। कभी बाइक पर स्टंट करती हुईं तो कभी दुश्मनों से अकेले भिड़ती हुईं, आलिया का अब तक का सबसे दमदार और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वहीं बॉबी देओल भी अपने इंटेंस और खतरनाक लुक से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। लंबे बाल, गंभीर एक्सप्रेशन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विलेन के रोल में बॉबी का कोई मुकाबला नहीं।
शाहरुख खान ने दिया खास मैसेज
'अल्फा' का टीजर रिलीज होने के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर खास रिएक्शन दिया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘अल्फा’ दर्शकों का दिल जीत लेगी और सीक्वल के लिए कुछ विलेन को जिंदा भी छोड़ेगी।
इसके साथ ही उन्होंने आलिया को “सिग्मा गर्ल” कहकर शुभकामनाएं दीं और बॉबी देओल की तारीफ करते हुए लिखा कि जब वह विलेन बनते हैं तो कमाल लगते हैं। शाहरुख का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Well done Alia, in years from breaking hearts and now to breaking bones your skill set keeps expanding.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 10, 2026
May Alpha win hearts and still leave some villains standing for the sequel.
Go get them Sigma girl! Lord Bobby….you are so good when you are bad!!! Big hug. And all the best… https://t.co/ffIgkKWsSu
अमिताभ बच्चन ने भी लुटाया प्यार
सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं, बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन ने भी आलिया भट्ट की तारीफ की। बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए आलिया को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट इससे पहले फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में बिग बी का यह सपोर्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
T 5767(i) - love and wishes to my adorable Alia ..https://t.co/Lz8j89KCzV@aliaa08 #Sharvari @AnilKapoor @thedeol @shivrawail #AdityaChopra @yrf #AkshayeWidhani #YRFSpyUniverse
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 10, 2026
YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म
शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ YRF के बड़े स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इससे पहले इस यूनिवर्स में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वार', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वार 2' जैसी कई सुपरहिट फिल्में आ चुकी हैं।

लेकिन ‘अल्फा’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें महिला एजेंट्स को कहानी के केंद्र में रखा गया है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की जोड़ी फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती नजर आने वाली है।
सोशल मीडिया पर छाया Alpha का टीजर
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #AlphaTeaser ट्रेंड करने लगा। फैंस आलिया के एक्शन सीन्स और फिल्म के विजुअल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल स्पाई फिल्म साबित हो सकती है।
अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।

