Alpha का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। टीजर में जहां हाई-ऑक्टेन एक्शन, सस्पेंस और दमदार स्पाई मिशन देखने को मिला, वहीं Alia Bhatt का स्टाइलिश अंदाज भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। खासकर टीजर के शुरुआती हिस्से में पहनी गई उनकी लाइट ब्लू मिनी ड्रेस अब इंटरनेट पर चर्चा का नया विषय बन चुकी है।

10 जून 2026 को रिलीज हुए इस टीजर में आलिया भट्ट पहली बार फुल-फ्लेज्ड स्पाई अवतार में नजर आईं। एक तरफ फैंस उनके दमदार एक्शन सीन्स की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ फैशन लवर्स उनकी सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट ड्रेस के दीवाने हो गए हैं। सबसे ज्यादा हैरानी लोगों को तब हुई जब इस ड्रेस की कीमत सामने आई।

सिर्फ ₹1999 की है आलिया भट्ट की ये वायरल ड्रेस

टीजर के शुरुआती सीन्स में आलिया भट्ट को Bobby Deol के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू कलर की बेहद खूबसूरत मिनी ड्रेस पहनी हुई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैशन रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया की ये ड्रेस फैशन ब्रांड H&M की है। इस आउटफिट का नाम “Tiered-Skirt Chiffon Dress in Light Blue” बताया जा रहा है और इसकी कीमत करीब ₹1999 है। इतने ग्लैमरस लुक के बावजूद ड्रेस का बजट-फ्रेंडली होना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सिंपल मेकअप और नेचुरल स्टाइल ने जीता दिल

हल्के शिफॉन फैब्रिक से बनी इस ड्रेस में पतली स्ट्रैप्स, रफल डिटेलिंग और डीप वी-शेप नेकलाइन दी गई थी। नीचे की तरफ इसका लेयर्ड स्कर्ट डिजाइन इसे समर पार्टी लुक के लिए परफेक्ट बना रहा था।

आलिया के पूरे लुक को बेहद मिनिमल रखा गया। उन्होंने न्यूड और ग्लोइंग मेकअप के साथ सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक कैरी की थी। वहीं खुले बालों में हल्के वेव्स उनके लुक को और ज्यादा एलीगेंट बना रहे थे। टीजर में उनका ये सॉफ्ट और क्लासी स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कब रिलीज होगी Alpha?

Yash Raj Films के बैनर तले बनी यह फिल्म Shiv Rawail द्वारा निर्देशित की गई है। यह YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड एक्शन थ्रिलर फिल्म मानी जा रही है।

Alpha Profile
Image Source: X

फिल्म में Sharvari Wagh भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इनके अलावा Anil Kapoor और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे।

‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।