बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar इन दिनों अपनी फिल्मों की लंबी लाइनअप को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियां तेज थीं, वहीं अब एक्टर की हेल्थ अपडेट ने फैंस को थोड़ी चिंता में डाल दिया। खबरें सामने आई हैं कि शूटिंग के बीच अक्षय कुमार को अस्पताल जाना पड़ा, जहां उनकी आंखों की छोटी सर्जरी हुई। हालांकि राहत की बात ये है कि उनकी हालत पूरी तरह ठीक बताई जा रही है।
विजन करेक्शन के लिए हुई सर्जरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ने 6 मई 2026 को आंखों की विजन करेक्शन सर्जरी करवाई है। यह एक मामूली मेडिकल प्रोसीजर था, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और काम से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। ऐसे में अपने बेहद बिजी शेड्यूल के बावजूद अभिनेता फिलहाल शूटिंग से छोटा ब्रेक ले रहे हैं।
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं करनी शुरू कर दीं। हालांकि, एक्टर की टीम की तरफ से किसी गंभीर समस्या की पुष्टि नहीं की गई है।
‘केरलम’ की शूटिंग में थे व्यस्त
अक्षय कुमार इन दिनों निर्देशक Anees Bazmee की फिल्म ‘केरलम’ की शूटिंग में व्यस्त थे। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के केरल शेड्यूल के पूरा होने की जानकारी भी साझा की थी।
एक्टर ने सेट से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि खूबसूरत लोकेशन और शानदार टीम के साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव रहा। उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी के साथ-साथ अपनी को-स्टार Vidya Balan, Raashii Khanna और पूरी टीम की भी जमकर तारीफ की।
Keralam schedule wrapped! Nothing beats working with good people in a beautiful place.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 5, 2026
Big love to our director Anees Bazmee for the madness behind the camera and to my incredible co-stars @vidya_balan, Raashii, Chota Rajpal and the entire crew!
This one’s been special ♥️ pic.twitter.com/Gs9JSUOlxG
कई बड़ी फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हैवान’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वह मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ का भी हिस्सा हैं।
लगातार बैक-टू-बैक फिल्मों में व्यस्त रहने वाले अक्षय कुमार के लिए यह छोटा ब्रेक जरूरी माना जा रहा है। फैंस अब उनके जल्द ठीक होकर दोबारा सेट पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

