बीती रात से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai Bachchan का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी Aaradhya Bachchan के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है और अब हर कोई यही कयास लगा रहा है कि ऐश्वर्या राय जल्द ही Cannes Film Festival में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं।
कांस 2026 में ऐश्वर्या को देखने के लिए बेताब थे फैंस
बीते कुछ दिनों से दुनियाभर में कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 की चर्चा हो रही है। बॉलीवुड से कई सितारे इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस लिस्ट में Aditi Rao Hydari, Alia Bhatt और Urvashi Rautela जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। हालांकि फैंस लगातार ऐश्वर्या राय की कमी महसूस कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा हो रही थी कि इस बार ऐश्वर्या राय कांस 2026 का हिस्सा नहीं बनेंगी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि ऐश्वर्या राय को इस बार लो'रियल पेरिस की तरफ से इनवाइट नहीं मिला है। इतना ही नहीं, लोगों ने यह भी नोटिस किया कि इस बार ब्रांड के प्रमोशनल पोस्टर्स में ऐश्वर्या की जगह आलिया भट्ट नजर आ रही थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और आलिया भट्ट को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट पर मीडिया के बीच घबरा गईं ऐश्वर्या राय
अब वायरल हो रहे वीडियो ने फैंस की चिंता को काफी हद तक खत्म कर दिया है। वीडियो में ऐश्वर्या राय ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं, जबकि आराध्या हमेशा की तरह अपनी मां के साथ दिखाई दीं।
दिलचस्प बात यह रही कि एयरपोर्ट पर फोटो क्लिक करने के दौरान अचानक एक मीडियाकर्मी की चप्पल निकल गई। यह देखकर ऐश्वर्या राय कुछ पल के लिए घबरा गईं और चलते-चलते रुक गईं। बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। ऐश्वर्या का यह विनम्र और शांत व्यवहार अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
फैंस बोले- अब कांस में फिर छाएंगी ऐश्वर्या
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस का उत्साह बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं कि कांस रेड कार्पेट ऐश्वर्या राय के बिना अधूरा लगता है। कई यूजर्स ने उम्मीद जताई है कि इस बार भी ऐश्वर्या अपने ग्लैमरस लुक से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लेंगी।

