हॉलीवुड के मेगास्टार टॉम क्रूज एक बार फिर अपने आइकॉनिक अवतार में लौटने वाले हैं। उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी टॉप गन की तीसरी कड़ी यानी टॉप गन 3 को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। ‘मैवरिक’ के रूप में उनकी वापसी की खबर ने दुनियाभर के फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

फिर उड़ान भरेगा ‘मैवरिक’

‘टॉप गन 3’ में टॉम क्रूज एक बार फिर पीट “मैवरिक” मिशेल के रोल में नजर आएंगे। उनकी यह भूमिका पिछले कई दशकों से दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही है। फिल्म में पहले की तरह हाई-ऑक्टेन एयर एक्शन, दमदार स्टंट और इमोशनल कहानी देखने को मिलने की उम्मीद है।

CinemaCon में हुई बड़ी घोषणा

फिल्म की घोषणा CinemaCon के दौरान लास वेगास में आयोजित पैरामाउंट के पैनल में की गई। इस मौके पर Paramount Pictures के को-हेड Josh Greenstein ने पुष्टि की कि फिल्म पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है और इसकी स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है।

CinemaCon Profile
Image Source: X

हालांकि टॉम क्रूज इस इवेंट में मौजूद नहीं थे, लेकिन एक खास वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया।

फिर साथ आएंगे बड़े नाम

फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी मशहूर निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर संभालेंगे, जो पहले भी इस फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा चुके हैं। ‘टॉप गन 3’ में पुरानी टीम के साथ नई स्टार कास्ट भी जुड़ सकती है, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्रेंचाइजी का दबदबा

‘टॉप गन’ फ्रेंचाइजी का इतिहास बेहद शानदार रहा है।

  • 1986 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘टॉप गन’ ने दुनियाभर में लगभग 353 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
  • वहीं 2022 में आई टॉप गन: मेवरिक ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए करीब 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया।
Top Gun Profile
Image Source: X

दोनों फिल्मों की कुल कमाई मिलाकर यह फ्रेंचाइजी पहले ही 15,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

रिलीज डेट का इंतजार

फिलहाल ‘टॉप गन 3’ की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह से फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है, उससे साफ है कि आने वाले समय में यह फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाका करने वाली है।

फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यही है कि टॉम क्रूज एक बार फिर आसमान में अपने जेट के साथ नजर आएंगे-और इस बार एक और बड़े मिशन के साथ।