अगस्त का दूसरा शुक्रवार फिल्म और सीरीज पसंद करने वाले दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों के साथ-साथ अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और सीरीज दस्तक देने जा रही हैं। ऐसे में इस वीकेंड दर्शकों के पास मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक विकल्प मौजूद रहेंगे।
हर शुक्रवार दर्शकों को नई फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार रहता है। अगर आप भी घर बैठे कुछ नया देखने की तैयारी कर रहे हैं या थिएटर में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 14 अगस्त की रिलीज लिस्ट आपके लिए काफी काम की हो सकती है। इस दिन कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता से लेकर सनी देओल की बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 तक कई चर्चित प्रोजेक्ट रिलीज हो रहे हैं।
आइए जानते हैं 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट।
भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata)
कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। मेडिकल ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि से जुड़ी कहानी पेश करती है। फिल्म में मुंबई के कामा एंड अल्बलेस अस्पताल से जुड़े डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ के साहस को केंद्र में रखा गया है।
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
- प्लेटफॉर्म: ZEE5
- जॉनर: थ्रिलर, ड्रामा
बंटवारा 1947 (Batwara 1947)
सनी देओल और प्रीति जिंटा की बंटवारा 1947 लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इससे पहले वह सनी देओल के साथ दामिनी और घातक जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
- प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
- जॉनर: एक्शन, ड्रामा
डोंट से गुडलक (Don't Say Good Luck)
डोंट से गुडलक एक किशोरी की जिंदगी में अचानक आए मुश्किल दौर की कहानी है। 15 वर्षीय सोफी को अपने स्कूल के म्यूजिकल में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिलता है। लेकिन उसकी खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती, क्योंकि इसी दौरान उसे पता चलता है कि उसकी मां का कैंसर दोबारा लौट आया है। इसके बाद सोफी को परिवार, सपनों और बदलती परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है।
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
- प्लेटफॉर्म: Netflix
- जॉनर: टीनेज ड्रामा
कॉकटेल 2 (Cocktail 2)
कॉकटेल 2 रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाने वाली फिल्म है। यह 2012 में आई कॉकटेल से जुड़ी नई कहानी है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। कहानी रिश्तों, भरोसे और एक कपल के बीच लॉयल्टी टेस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रोमांटिक उलझनों के साथ मनोरंजन का भरपूर डोज देखने को मिल सकता है।
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
- प्लेटफॉर्म: Netflix
- जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी
यह भी पढ़ें- Friday Releases: 24 जुलाई OTT-थिएटर्स पर 9 नई रिलीज़
आवारापन 2 (Awarapan 2)
इमरान हाशमी की चर्चित फिल्म आवारापन के प्रशंसकों के लिए 14 अगस्त का दिन खास है। करीब दो दशक बाद इस फ्रेंचाइजी की अगली कहानी आवारापन 2 के रूप में दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। रोमांस, एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस कहानी में उनके किरदार का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा।
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
- प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
- जॉनर: रोमांटिक एक्शन थ्रिलर
आखिरी सवाल (Aakhari Sawal)
संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में संजय दत्त प्रोफेसर गोपाल नंदकरनी की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ नामाशी चक्रवर्ती भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। कहानी कोर्टरूम ड्रामा और गंभीर मुद्दों के आसपास बुनी गई है, इसलिए इस जॉनर को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह एक विकल्प हो सकती है।
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
- प्लेटफॉर्म: Lionsgate Play
- जॉनर: कोर्टरूम ड्रामा
उमथेथो (Umthetho)
नेटफ्लिक्स की उमथेथो एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी मबाली डलामिनी के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे अचानक पता चलता है कि उसका भाई, जिसे वह लंबे समय से मृत समझती थी, वास्तव में जिंदा है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसका भाई एक हिंसक जेल गिरोह से जुड़ा हुआ है। जब उसका छोटा भाई भी इस खतरनाक दुनिया में फंस जाता है, तो मबाली खुद हालात को संभालने का फैसला करती है।
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
- प्लेटफॉर्म: Netflix
- जॉनर: क्राइम ड्रामा
14 अगस्त की रिलीज से सजेगा वीकेंड
कुल मिलाकर 14 अगस्त को थिएटर और ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर की 7 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। अगर आपको एक्शन और थ्रिल पसंद है तो आवारापन 2 और बंटवारा 1947 विकल्प हो सकते हैं। वहीं रोमांस और कॉमेडी के शौकीन दर्शक कॉकटेल 2 देख सकते हैं। दूसरी ओर, गंभीर ड्रामा और क्राइम कहानियां पसंद करने वालों के लिए भारत भाग्य विधाता, आखिरी सवाल और उमथेथो जैसे विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में इस बार का वीकेंड सिनेप्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है।
यह भी पढ़ें- Friday Releases: जुलाई के पहले शुक्रवार 8 फिल्में-सीरीज रिलीज

