हर शुक्रवार की तरह इस बार भी सिनेमाप्रेमियों के लिए मनोरंजन का खजाना खुलने जा रहा है। जुलाई का पहला शुक्रवार यानी 3 जुलाई 2026 थिएटर और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज के साथ दर्शकों का वीकेंड खास बनाने के लिए तैयार है। स्पाई थ्रिलर, हॉरर, साइकोलॉजिकल ड्रामा, मिस्ट्री और पौराणिक एडवेंचर जैसे अलग-अलग जॉनर की नई पेशकशें इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि वीकेंड पर क्या देखें, तो यहां पूरी लिस्ट आपके लिए है।

'एल्फा' से होगा बड़े पर्दे पर धमाका

इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज 'एल्फा' है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर यह स्पाई थ्रिलर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अब सभी की नजरें इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं।

  • रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
  • प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
  • जॉनर: स्पाई थ्रिलर

'Mollywood Times' में दिखेगी महत्वाकांक्षा और सस्पेंस की कहानी

मलयालम फिल्म 'Mollywood Times' एक साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी है। कहानी ऐसे निर्देशक की है, जो इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाने की चाह में ऐसे हालात में फंस जाता है, जहां महत्वाकांक्षा और राजनीति उसकी जिंदगी बदल देती है।

  • रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
  • प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
  • जॉनर: साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी

'Pritam and Pedro' से राजकुमार हिरानी का OTT डेब्यू

राजकुमार हिरानी पहली बार ओटीटी की दुनिया में 'Pritam and Pedro' लेकर आ रहे हैं। यह मिस्ट्री थ्रिलर एक पुलिस अधिकारी और टेक एक्सपर्ट की साझेदारी पर आधारित है, जो साइबर अपराधी तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। इस सीरीज से वीर हिरानी भी अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं।

  • रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
  • प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
  • जॉनर: मिस्ट्री थ्रिलर

'राव बहादुर' से साउथ सिनेमा की बड़ी पेशकश

महेश बाबू के प्रोडक्शन में बनी 'राव बहादुर' भी इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। साइकोलॉजिकल थ्रिलर पर आधारित यह फिल्म साउथ दर्शकों के बीच खास चर्चा में है।

  • रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
  • प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
  • जॉनर: साइकोलॉजिकल थ्रिलर

'मुथासी' में मिलेगा हॉरर और रहस्य का संगम

अगर आपको डरावनी कहानियां पसंद हैं, तो 'मुथासी' आपके लिए दिलचस्प विकल्प हो सकती है। कहानी एक परिवार और उस पर लगे पुराने श्राप के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक मां अपने बेटे में आए रहस्यमयी बदलाव की वजह तलाशती है।

  • रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
  • प्लेटफॉर्म: ZEE5
  • जॉनर: हॉरर थ्रिलर

'करक्कम' में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का

मलयालम की पहली म्यूजिकल हॉरर कॉमेडी 'करक्कम' दो युवकों की कहानी है, जो एक मजाक के कारण अलौकिक शक्तियों के चंगुल में फंस जाते हैं। इसके बाद शुरू होती है उनकी मुश्किलों से बाहर निकलने की जद्दोजहद।

  • रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
  • प्लेटफॉर्म: Sony LIV
  • जॉनर: हॉरर कॉमेडी

'नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर' में मिलेगा पौराणिक रोमांच

एडवेंचर और पौराणिक कथाओं में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए 'Nagabandham: The Secret Treasure' एक खास रिलीज है। फिल्म में रहस्य, खजाने और प्राचीन मान्यताओं का रोमांच देखने को मिलेगा।

  • रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
  • प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
  • जॉनर: माइथोलॉजिकल एडवेंचर

'बेबी डू डाई डू' में दिखेगा हुमा कुरैशी का दमदार अवतार

हुमा कुरैशी इस बार एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। 'बेबी डू डाई डू' में वह ऐसी कॉन्ट्रैक्ट किलर का किरदार निभा रही हैं, जो सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन अपने मिशन को अंजाम देने में बेहद खतरनाक है।

  • रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026
  • प्लेटफॉर्म: सिनेमाघर
  • जॉनर: एक्शन क्राइम थ्रिलर

वीकेंड पर मनोरंजन की नहीं होगी कमी

3 जुलाई का शुक्रवार हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ लेकर आ रहा है। बड़े पर्दे पर 'एल्फा', 'राव बहादुर', 'नागबंधम' और 'बेबी डू डाई डू' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जबकि ओटीटी पर 'Pritam and Pedro', 'Mollywood Times', 'मुथासी' और 'करक्कम' जैसी नई सीरीज और फिल्में वीकेंड को पूरी तरह मनोरंजक बनाने के लिए तैयार हैं। अगर आप इस सप्ताह कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास विकल्पों की कोई कमी नहीं होगी।