नूपुर सेनन का जन्म दिल्ली में हुआ था और उनका बचपन भी यहीं बीता।
नूपुर सेनन ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।
अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले नूपुर सेनन एक प्रशिक्षित और प्रतिभाशाली गायिका के रूप में पहचान बना चुकी थीं।
नूपुर सेनन के गानों के कवर यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हुए और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।
नूपुर सेनन को बी प्राक के गाने 'फिलहाल' के म्यूजिक वीडियो से बड़ी पहचान मिली। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं।
पहले गाने की सफलता के बाद नूपुर सेनन 'फिलहाल 2: मोहब्बत' में भी दिखाई दीं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।