बालवीर फेम अनुष्का सेन ने कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच से अपनी छुट्टियों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Instagram →नीले समुद्र और खुले आसमान के बीच अनुष्का अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
अनुष्का सेन रंगीन बिकिनी, काले सनग्लासेस और खुले बालों में नजर आ रही हैं। उनके इस बीच लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है।
कभी अनुष्का समुद्र की लहरों के बीच खड़े होकर फोटो खिंचवाती दिखीं, तो कभी रेत पर बैठकर छुट्टियों का आनंद लेती नजर आईं।
अनुष्का ने अपनी तस्वीरों के साथ 'Always a Beach Babe' कैप्शन लिखा है। उनकी पोस्ट पर फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ प्यार बरसाया है।
अनुष्का सेन 2026 के न्यूपोर्ट बीच फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुई थीं। इस दौरान उनकी कोरियन फिल्म 'जेजू ओले' (Jeju Olle) की स्क्रीनिंग की गई।