बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने वाले सलमान ने 20 मई 2026 की तड़के करीब 3 बजे ऐसे पोस्ट शेयर किए, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। इन पोस्ट्स में एक्टर ने सीधे तौर पर पैपराजी को चेतावनी देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

अस्पताल के बाहर क्यों भड़के Salman Khan?

दरअसल, मंगलवार रात सलमान खान को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। जैसे ही पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो लेना शुरू किया, एक्टर नाराज हो गए। वायरल वीडियो में सलमान को फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए देखा गया। इसके बाद देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर लगातार चार पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

सोशल मीडिया पर सलमान का फूटा गुस्सा

पहले पोस्ट में सलमान खान ने लिखा कि अगर कोई उनके दर्द का मजाक बनाकर पैसा कमाने की कोशिश करेगा, तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा मीडिया का सम्मान किया है और उनके काम को सपोर्ट किया है।

Salman Khan Profile
Image Source: X

इसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने मुस्कुराते हुए फोटो शेयर की और इशारों-इशारों में कहा कि जिंदगी ज्यादा जरूरी है, ना कि किसी की निजी तकलीफ को खबर बनाना।

Salman Khan Profile
Image Source: X

“60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला”

तीसरे और चौथे पोस्ट में सलमान खान का अंदाज और ज्यादा सख्त नजर आया। उन्होंने लिखा कि वह 60 साल की उम्र में भी अपने लिए खड़े होना जानते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी के दुख या परेशानी को तमाशा बनाना गलत है।

सलमान के इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि सितारों की निजी जिंदगी और मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।

Salman Khan Profile
Image Source: X

फैंस ने किया सपोर्ट

सलमान खान के पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनका समर्थन किया। कई यूजर्स ने लिखा कि अस्पताल जैसी जगहों पर सेलेब्स की प्राइवेसी का सम्मान होना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने पैपराजी के रवैये पर भी सवाल उठाए।

लगातार चर्चा में हैं Salman Khan

पिछले कुछ समय से सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यही वजह है कि उनका हर पोस्ट इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हो जाता है।