‘Bigg Boss 17’ फेम और मशहूर यूट्यूबर UK07 Rider उर्फ अनुराग डोभाल इन दिनों अपने एक्सीडेंट और मेंटल हेल्थ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई सेलेब्रिटीज भी उनके सपोर्ट में सामने आए हैं। इसी बीच उनकी करीबी दोस्त और ‘Bigg Boss’ की पूर्व कंटेस्टेंट **मन्नारा चोपड़ा **का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोती नजर आ रही हैं।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कैसे हुआ एक्सीडेंट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात अनुराग डोभाल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार में बैठकर अपने फैंस से लाइव बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया।
हादसे के बाद उन्हें तुरंत मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया, जिस पर कई सेलेब्रिटीज ने नाराजगी जताई।
मन्नारा चोपड़ा क्यों फूट-फूटकर रो पड़ीं?
अनुराग के साथ ‘Bigg Boss 17’ में नजर आ चुकीं मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पिंक कुर्ती पहने दिखाई दे रही हैं और अपनी भावनाओं को संभालने की कोशिश करती नजर आती हैं।
मन्नारा कहती हैं कि जब आप किसी के साथ लंबे समय तक एक ही घर में रहते हैं, तो आपके बीच एक इंसानी रिश्ता बन जाता है। उन्होंने कहा कि वह रोना नहीं चाहती थीं, लेकिन अनुराग की हालत देखकर उनकी भावनाएं काबू में नहीं रह पाईं।
“पैसा किस काम का अगर अपने ही साथ न हों?”
वीडियो में मन्नारा ने उन पलों को याद किया जब अनुराग ‘Bigg Boss’ के घर में अपने माता-पिता को याद करते थे।
उन्होंने कहा कि अनुराग अपने परिवार से बात करने के लिए शो के दौरान काफी भावुक हो जाते थे। मन्नारा ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी इंसान को अपने ही लोगों का प्यार और सपोर्ट न मिले, तो फिर पैसा होने का क्या फायदा।
एक्सीडेंट के बाद अनुराग की हालत कैसी है?
मन्नारा के मुताबिक हादसे के बाद अनुराग को फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में किसी के साथ इतना कुछ होना बेहद दुखद है।

उन्होंने यह भी बताया कि अनुराग अभी लगभग 28–29 साल के हैं और इस उम्र में ऐसी परिस्थितियों से गुजरना किसी के लिए भी आसान नहीं होता।
परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप?
कुछ समय पहले अनुराग डोभाल ने अपने YouTube चैनल पर लगभग दो घंटे का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
उन्होंने कहा था कि परिवार में विवाद की एक वजह उनकी पत्नी ऋतिका हैं, जो दूसरी जाति से हैं। वीडियो में उन्होंने भावुक होकर आत्महत्या जैसे विचारों का भी जिक्र किया था, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे।

