साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी राजनीतिक पार्टी टीवीके की तमिलनाडु में शानदार जीत चर्चा का विषय बनी हुई है, तो दूसरी तरफ उनकी आखिरी फिल्म Jan Nayagan को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज डेट अटकी हुई थी, लेकिन अब इससे जुड़ा नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।
‘जन नायकन’ की रिलीज डेट को लेकर आया नया अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म Jan Nayagan की रिलीज डेट टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर अपडेट की गई है। ‘डिस्ट्रिक्ट’ वेबसाइट पर फिल्म की संभावित रिलीज डेट 19 जून 2026 दिखाई गई है। वहीं, ‘बुक माय शो’ पर भी फिल्म को जून 2026 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया गया है।
हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस अपडेट को शेयर कर रहे हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सेंसर सर्टिफिकेट की वजह से अटकी थी फिल्म
बताया जा रहा है कि फिल्म को पहले जनवरी 2026 में रिलीज करने की योजना थी। लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर 2025 में फिल्म को सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिंग कमेटी के सामने पेश किया गया था। कुछ सीन्स में बदलाव और कट लगाने के बाद भी फिल्म को तुरंत मंजूरी नहीं मिल पाई।

फिल्म के प्रोड्यूसर ने हाल ही में बयान देते हुए कहा था कि जैसे ही सेंसर सर्टिफिकेट मिलेगा, फिल्म की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन लीक होने से बढ़ी थीं मुश्किलें
फिल्म Jan Nayagan उस समय भी चर्चा में आ गई थी जब इसके कुछ हिस्से ऑनलाइन लीक हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। लीक विवाद के बाद फिल्म की सुरक्षा और रिलीज को लेकर मेकर्स काफी सतर्क नजर आए।

वहीं, Thalapathy Vijay ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी फिल्म की रिलीज में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।
राजनीति और फिल्मों दोनों में चर्चा में हैं विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद Thalapathy Vijay की लोकप्रियता और बढ़ गई है। फैंस उनकी राजनीतिक यात्रा के साथ-साथ उनकी आखिरी फिल्म Jan Nayagan को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

