बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में अपने माता-पिता सोनिया गांधी और राजीव गांधी के रिश्ते से जुड़ा बचपन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। अब इस पर सोनाक्षी ने चुटकी लेते हुए अपने होने वाले बच्चों को लेकर मजेदार बात कही है।
राहुल गांधी के किस्से पर सोनाक्षी सिन्हा ने ली चुटकी
राहुल गांधी के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पेज की पोस्ट री-शेयर की, जिसमें सवाल उठाया गया था कि पति-पत्नी के बीच प्यार जताने के एक सामान्य तरीके पर इंटरनेट पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है?
इस पोस्ट पर सोनाक्षी ने अपने खास अंदाज में लिखा, 'डैम्म्म! मेरे होने वाले बच्चों को बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि उनके लिए आगे क्या आने वाला है। कमर कस लो बच्चों (तुम जहां कहीं भी हो)।'
एक्ट्रेस की इस टिप्पणी ने लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। उनके इस मजाकिया रिएक्शन को राहुल गांधी के किस्से और शादीशुदा जिंदगी में प्यार जताने के तरीके से जोड़कर देखा जा रहा है।

राहुल गांधी ने सुनाया था सोनिया और राजीव गांधी का दिलचस्प किस्सा
दरअसल, 16 नवंबर को दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपने बचपन से जुड़ी एक याद साझा की थी। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते का एक ऐसा पहलू बताया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।
राहुल गांधी ने बताया कि बचपन में उनके घर में खाने के समय अक्सर एक खास नजारा देखने को मिलता था। उनके पिता राजीव गांधी बैठे होते थे और मां सोनिया गांधी उनकी गोद में बैठकर खाना खाती थीं।
राहुल के मुताबिक, बचपन में उन्हें यह बिल्कुल सामान्य लगता था। उन्हें इस बात पर कभी हैरानी नहीं हुई। यहां तक कि एक बार उन्होंने अपने दोस्त से पूछ लिया था कि उसकी मां भी उसके पिता की गोद में बैठकर खाना क्यों नहीं खाती हैं।
राहुल गांधी का यह किस्सा सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने इसे पति-पत्नी के बीच प्यार और अपनापन जताने का खूबसूरत तरीका बताया, तो कुछ यूजर्स ने इस पर अलग-अलग सवाल भी उठाए।
🚨 RAHUL GANDHI - "At every meal, my mother used to sit on my father’s lap. I thought it was completely normal and would be shocked whenever I saw that this wasn’t the case at any of my friends’ homes during lunch or dinner" https://t.co/hF46Ofww0b
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) November 16, 2026
Also Read: प्रिंस विलियम-केट पहुंचे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी रखी अपनी बात
अपने माता-पिता के रिश्ते से जुड़ा यह किस्सा चर्चा में आने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने माता-पिता के बीच प्यार और अपनापन देखने के नजरिए पर जोर दिया।
इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा की मजेदार टिप्पणी ने इस चर्चा में एक नया दिलचस्प मोड़ जोड़ दिया।
2024 में जहीर इकबाल से की थी सोनाक्षी ने शादी

सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने जून 2024 में अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया था। शादी के बाद से ही सोनाक्षी और जहीर अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और प्यार भरे पल शेयर करते रहते हैं।
फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार अपने पति जहीर इकबाल के साथ फिल्म 'तू है मेरी किरण' (2026) में नजर आई थीं।
फिलहाल, राहुल गांधी के बचपन के इस किस्से पर सोनाक्षी सिन्हा का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।
Also Read In Eng: Sonakshi Sinha Reacts to Rahul Gandhi's Childhood Story

