बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ इन दिनों विवादों के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच बढ़ते मतभेद ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। शूटिंग शुरू होने से पहले सामने आए इस विवाद ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

क्यों शुरू हुआ पूरा विवाद?

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही प्रोजेक्ट से पीछे हटने का फैसला लिया। फरहान अख्तर का कहना है कि उस समय तक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काफी आगे बढ़ चुका था, जिससे मेकर्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह पर बैन लगाने का फैसला लिया।

Don 3 Profile
Image Source: X

सलमान खान ने की बीच-बचाव की कोशिश

अब इस पूरे मामले में सलमान खान की एंट्री हो चुकी है। इंडस्ट्री में अपने मजबूत रिश्तों और मददगार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले सलमान खान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों से अलग-अलग बातचीत की है।

फरहान अख्तर को क्या समझाया?

Don 3 Profile
Image Source: X

रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने फरहान अख्तर से कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफ्रेंस होना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने फरहान को शांतिपूर्ण तरीके से विवाद सुलझाने और प्रोजेक्ट के भविष्य को ध्यान में रखने की सलाह दी।

रणवीर सिंह से भी हुई लंबी बातचीत

Don 3 Profile
Image Source: X

सलमान खान ने रणवीर सिंह से भी लंबी चर्चा की और उनका पक्ष समझने की कोशिश की। सूत्रों की मानें तो सलमान चाहते हैं कि रणवीर इस विवाद से बाहर निकलकर अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर फोकस करें और अपने करियर को आगे बढ़ाएं।

फरहान के नुकसान को लेकर सलमान गंभीर

खबरों के मुताबिक सलमान खान फरहान अख्तर को हुए आर्थिक नुकसान को लेकर भी गंभीर हैं। उनका मानना है कि दोनों पक्ष बातचीत के जरिए इस मुद्दे का समाधान निकाल सकते हैं ताकि किसी के करियर या फिल्म को नुकसान न पहुंचे।

क्या सुलझ पाएगा ‘डॉन 3’ विवाद?

अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि सलमान खान की पहल इस विवाद को खत्म कर पाएगी या नहीं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सब कुछ ठीक हो जाए और ‘डॉन 3’ दोबारा ट्रैक पर लौट आए।