बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने गुस्से और दबंग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मीडिया के लोग उनसे माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच चर्चा और भी तेज हो गई है।

गुस्से के लिए मशहूर हैं सलमान खान

सलमान खान इंडस्ट्री के उन सितारों में गिने जाते हैं जो अपनी दोस्ती और गुस्से दोनों के लिए जाने जाते हैं। कहा जाता है कि सलमान अपने करीबियों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं, लेकिन उनसे दुश्मनी लेना आसान नहीं होता। यही वजह है कि बॉलीवुड से लेकर मीडिया तक हर कोई उनके गुस्से से बचकर रहना चाहता है।

अस्पताल के बाहर मीडिया पर भड़के थे भाईजान

कुछ समय पहले सलमान खान अस्पताल पहुंचे थे जहां मीडिया की भीड़ देखकर उनका पारा चढ़ गया। कैमरों से घिरे सलमान खान ने मीडिया को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए जिनसे लोगों को लगा कि भाईजान आज भी किसी से कम नहीं हैं।

19 मई 2026 की रात किए गए पोस्ट्स में सलमान खान का वही पुराना दबंग अंदाज देखने को मिला। इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल पूछने लगे कि आखिर सलमान खान इतने नाराज क्यों हैं।

Salman Khan Profile
छवि स्रोत: X

Riteish Deshmukh की पार्टी में दिखा अलग नजारा

दरअसल, बीती रात सलमान खान रितेश देशमुख की फिल्म “राजा शिवाजी” की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही उन्होंने रितेश देशमुख के साथ मीडिया के सामने पोज दिए। जैसे ही फोटोग्राफर्स ने सलमान खान को देखा, सभी उनके आसपास जमा हो गए।

इसी दौरान मीडिया के कई लोग सलमान खान से बार-बार “सॉरी” कहते नजर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले सलमान खान काफी गंभीर नजर आते हैं, लेकिन बाद में वह मुस्कुराने लगते हैं।

सलमान खान ने मुस्कुराकर खत्म किया मामला

मीडिया से माफी सुनने के बाद सलमान खान का गुस्सा शांत होता दिखाई दिया। उन्होंने बिना किसी सिक्योरिटी के मीडिया से बातचीत भी की। भाईजान का यह अंदाज देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।

सोशल media पर लोग लगातार इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सलमान खान का स्टारडम और उनका रौब आज भी वैसा ही कायम है जैसा पहले था।

आज भी कायम है भाईजान का दबदबा

सलमान खान का यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि बॉलीवुड में उनका खौफ और स्टार पावर आज भी बरकरार है। 60 साल की उम्र के करीब पहुंचने के बावजूद उनका वही दबंग अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।