हॉलीवुड की मशहूर जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 007 के किरदार के लिए रॉबर्ट पैटिनसन का नाम सामने आने के बाद अब हर किसी की नजरें उनकी फीमेल लीड पर टिकी हैं। आखिर कौन बनेगी नई बॉन्ड गर्ल? इस सवाल के बीच 19 हॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि एक सर्वे में नेटफ्लिक्स की कोरियन सीरीज 'Squid Game' की अभिनेत्री जंग हो येओन को इस भूमिका के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बताया गया है।

रॉबर्ट पैटिनसन के साथ कौन बनेगी नई बॉन्ड गर्ल?

जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। 007 के किरदार के लिए रॉबर्ट पैटिनसन का नाम सामने आने के बाद अब फिल्म की महिला मुख्य भूमिका को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।

बॉन्ड गर्ल का किरदार इस फ्रेंचाइजी की पहचान का अहम हिस्सा रहा है। ऐसे में मेकर्स एक ऐसी अभिनेत्री की तलाश में हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दमदार अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से भी दर्शकों को प्रभावित कर सके।

बॉन्ड गर्ल बनने की रेस में शामिल हैं ये 19 अभिनेत्रियां

Variety की रिपोर्ट के मुताबिक, नई बॉन्ड गर्ल की संभावित उम्मीदवारों की सूची में हॉलीवुड की 19 लोकप्रिय अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में अनुभवी कलाकारों से लेकर युवा सितारों तक को जगह मिली है।

संभावित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. एड्रिया अर्जोना (Adria Arjona)
  2. एमिली ब्लंट (Emily Blunt)
  3. जेमा चान (Gemma Chan)
  4. मैरियन कोटिलार्ड (Marion Cotillard)
  5. चेस इन्फिनिटी (Chase Infiniti)
  6. लिली जेम्स (Lily James)
  7. गुगु म्बाथा-रॉ (Gugu Mbatha-Raw)
  8. इसाबेला मर्सिड (Isabela Merced)
  9. इंटे नवारेटे (Xochitl Gomez)
  10. लुपिता न्योंगो (Lupita Nyong'o)
  11. फ्लोरेंस पुघ (Florence Pugh)
  12. मार्गरेट क्वाली (Margaret Qualley)
  13. मार्गो रॉबी (Margot Robbie)
  14. अन्ना सवाई (Anna Sawai)
  15. हंटर शेफर (Hunter Schafer)
  16. सिडनी स्वीनी (Sydney Sweeney)
  17. आन्या टेलर-जॉय (Anya Taylor-Joy)
  18. सोफी टर्नर (Sophie Turner)
  19. जेंडाया (Zendaya)

इन नामों के सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि रॉबर्ट पैटिनसन के साथ किस अभिनेत्री की जोड़ी सबसे शानदार रहेगी।

007 Profile
Image Source: X

Also Read: जेडेन स्मिथ और मिशेल लैमी के अफेयर की क्या है सच्चाई?

'Squid Game' की जंग हो येओन बनीं पहली पसंद?

बॉन्ड गर्ल की संभावित उम्मीदवारों के बीच कोरियन अभिनेत्री जंग हो येओन (Jung Ho Yeon) का नाम भी सुर्खियों में है। नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज 'Squid Game' में अपने अभिनय से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली जंग हो येओन को एक सर्वे में इस भूमिका के लिए सबसे पसंदीदा अभिनेत्री बताया गया है।

वोग की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, जंग हो येओन रॉबर्ट पैटिनसन के साथ बॉन्ड गर्ल के किरदार के लिए दर्शकों की पहली पसंद बनकर उभरी हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और अभिनय क्षमता इस चर्चा को और दिलचस्प बना रही है।

Jung Ho Yeon Profile
Image Source: X

टॉप 7 संभावित बॉन्ड गर्ल्स में ये नाम भी शामिल

जंग हो येओन के अलावा कुछ अन्य अभिनेत्रियों को भी इस प्रतिष्ठित किरदार के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। संभावित पसंदीदा नामों में शामिल हैं:

  • जंग हो येओन: 'Squid Game' से अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल करने वाली अभिनेत्री।
  • मार्गरेट क्वाली: अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए लोकप्रिय।
  • आन्या टेलर-जॉय: 'The Queen's Gambit' से दुनियाभर में मशहूर हुईं।
  • सिडनी स्वीनी: हॉलीवुड की चर्चित युवा अभिनेत्रियों में शामिल।
  • फ्लोरेंस पुघ: कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुकी हैं।
  • डेजी एडगर-जोंस: 'Normal People' से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री।

इन अभिनेत्रियों के नाम सामने आने से बॉन्ड गर्ल की तलाश को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

पहले भी कई दिग्गज अभिनेत्रियां बन चुकी हैं बॉन्ड गर्ल

जेम्स बॉन्ड फिल्मों में महिला किरदारों की अपनी खास जगह रही है। अब तक उर्सुला आंद्रेस, ऑनर ब्लैकमैन, जेन सीमोर, मिशेल योह, हैली बेरी और ईवा ग्रीन जैसी अभिनेत्रियां बॉन्ड गर्ल की भूमिका निभा चुकी हैं।

वहीं, साल 2021 में रिलीज हुई 'No Time to Die' में डेनियल क्रैग के साथ एना डे आर्मस ने अहम भूमिका निभाई थी। अब नई फिल्म में बॉन्ड गर्ल का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को लेकर दर्शकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

No Time to Die Profile
Image Source: X

किस अभिनेत्री के नाम पर लगेगी मुहर?

फिलहाल बॉन्ड गर्ल बनने की रेस में शामिल 19 अभिनेत्रियों को लेकर चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में जंग हो येओन या किसी दूसरी अभिनेत्री को यह भूमिका मिलेगी, इसका जवाब आने वाले समय में ही मिलेगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रॉबर्ट पैटिनसन के साथ अगली बॉन्ड फिल्म में कौन सी अभिनेत्री 007 की नई साथी बनकर बड़े पर्दे पर नजर आती है।

Also Read In Eng: James Bond Girl: 19 Actresses Eye Robert Pattinson's Film