नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp Season 2) में अब बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा की एंट्री होने जा रही है। शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। प्रोमो में गोविंदा अपने मजाकिया अंदाज और दमदार डायलॉग्स से न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करते दिख रहे हैं, बल्कि शो की होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी उनकी बात सुनकर चौंक जाते हैं।
प्रोमो में दिखा गोविंदा का अलग अंदाज
शो के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत फराह खान द्वारा गोविंदा का स्वागत करने से होती है। स्टेज पर आते ही गोविंदा अपने खास अंदाज में कहते हैं,
""ये लॉक वो है जो दिखाई दे रहा है। जो नहीं दिखता, उस लॉक अप से मैं आ रहा हूं।"
"
उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं और माहौल पूरी तरह मनोरंजक हो जाता है।
फराह खान से मजेदार बातचीत
प्रोमो में आगे फराह खान मजाकिया अंदाज में गोविंदा से पूछती हैं कि उन्होंने ऐसी "सुपारी" क्यों दी थी कि किसी को गोली मार दी जाए। इस पर गोविंदा तुरंत जवाब देते हैं,
""मैं लेकर आया हूं।"
"
फराह हैरानी से पूछती हैं, "गोली?" इस पर गोविंदा मुस्कुराते हुए कहते हैं,
""गोली लाया हूं... आपने कहा था सीने पर मारना, लो मार लो।"
"
गोविंदा का यह जवाब सुनकर फराह और रितेश दोनों अपनी हंसी नहीं रोक पाते।
Govinda enetered in Lockupp
— 𝚲𝐚𝐬𝐡𝛊 (@Thakurain_01) July 9, 2026
New promo#LockUpp2 pic.twitter.com/nGHghjN7BJ
बेटी टीना आहूजा भी आईं नजर
इस खास एपिसोड में गोविंदा के साथ उनकी बेटी टीना आहूजा भी नजर आएंगी। हालांकि प्रोमो में यह नहीं दिखाया गया कि शो में मौजूद सुनीता आहूजा ने पति और बेटी की एंट्री पर क्या प्रतिक्रिया दी। दर्शकों को इसके लिए पूरा एपिसोड देखना होगा।
इस एपिसोड में आशीष चंचलानी भी होंगे शामिल
वीकेंड एपिसोड को और भी मनोरंजक बनाने के लिए लोकप्रिय यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी भी शो में दिखाई देंगे। ऐसे में दर्शकों को कॉमेडी, मस्ती और कई दिलचस्प पल देखने को मिल सकते हैं।

सुनीता आहूजा के बयान ने पहले भी बटोरी थीं सुर्खियां
'लॉक अप सीजन 2' में सुनीता आहूजा पहले ही अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। शो के दौरान जब उनसे शादी में धोखा मिलने को लेकर सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने बिना झिझक कहा था कि अगर ऐसी बातें बार-बार सोचेंगी तो सिर्फ तनाव बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी जैसे चल रही है, वैसे ही आगे बढ़ने देना बेहतर है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली थी।
कब और कहां देखें एपिसोड?
गोविंदा, टीना आहूजा और आशीष चंचलानी वाला यह खास एपिसोड शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। प्रोमो के बाद से ही फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि लंबे समय बाद गोविंदा किसी रियलिटी शो में इतने मजेदार अंदाज में नजर आने वाले हैं।

