हॉलीवुड पॉप स्टार कैटी पेरी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
ब्लैक आउटफिट में दिखी शानदार केमिस्ट्री
7 अप्रैल को शेयर की गई फोटो सीरीज में केटी पेरी ने कई खास पल अपने फैंस के साथ साझा किए। पहली तस्वीर में वह ऑफ-शोल्डर ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आईं। वहीं, एक तस्वीर में उनके हाथ में एक नोट भी दिखा, जिस पर लिखा था कि जल्द ही उनके सामने नए मौके आने वाले हैं।
इन सबके बीच जो फोटो सबसे ज्यादा वायरल हो रही है, वह जस्टिन ट्रूडो के साथ उनकी “ट्विनिंग” वाली तस्वीर है। दोनों ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं। तस्वीर में जस्टिन कैमरे की तरफ देख रहे हैं, जबकि केटी उन्हें प्यार भरी नजरों से निहारती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में केटी ने अपने गाने की लाइन लिखते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि कर्मा इतना “रिवॉर्डिंग” हो सकता है।
फैंस ने दी शादी की सलाह
इस रोमांटिक तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों पर खूब प्यार लुटाया। कई यूजर्स ने उन्हें “परफेक्ट कपल” बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में जल्द शादी करने की सलाह भी दे डाली। कमेंट सेक्शन में लोगों ने दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की।
2025 में किया था रिश्ता ऑफिशियल
खबरों के मुताबिक, केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो ने साल 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दिसंबर 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल बनाया। इससे पहले अक्टूबर में दोनों की एक यॉट पर साथ बिताए गए रोमांटिक पल की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

अब लेटेस्ट पोस्ट के बाद एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि यह हाई-प्रोफाइल कपल जल्द ही अपने रिश्ते को अगला कदम दे सकता है। हालांकि, शादी को लेकर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

