कॉमेडियन और यूट्यूबर Samay Raina इन दिनों अपने चर्चित शो India's Got Latent के सीजन 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले सीजन से जुड़े विवादों के बावजूद दर्शकों के बीच शो का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह लगभग तय माना जा रहा है कि शो जल्द वापसी करेगा।

शो में हो सकती है आरजे महवश की एंट्री

इसी बीच खबरें हैं कि इंटरनेट की बेबाक कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस RJ Mahvash इस बार शो में गेस्ट के तौर पर नजर आ सकती हैं। महवश जल्द ही अपनी नई वेब सीरीज Satrangi: Badle Ka Khel में दिखाई देने वाली हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में महवश ने खुलासा किया कि एक शूट के दौरान समय रैना ने उनसे पूछा था कि क्या वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के अगले सीजन में शामिल होना चाहेंगी। इस पर उन्होंने तुरंत हामी भर दी थी। उनके इस बयान के बाद फैंस अब उनके शो में आने की उम्मीद कर रहे हैं।

दोस्तों के सपोर्ट में बोलीं महवश

इंटरव्यू के दौरान महवश ने दोस्ती और सपोर्ट को लेकर भी खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कई बड़े स्टार्स से उनकी ज्यादा पर्सनल पहचान नहीं थी, लेकिन जब उन्होंने अपने ट्रेलर लॉन्च पर लोगों को बुलाया तो सभी ने उनका साथ दिया।

इसी दौरान उन्होंने Ashish Chanchlani और Ranveer Allahbadia को लेकर भी बात की। महवश ने कहा कि सच्ची दोस्ती वही होती है, जब लोग मुश्किल वक्त में भी साथ खड़े रहें। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी।

ऐसे करें शो के लिए रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी India's Got Latent के सीजन 2 का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक लोग Samay Raina Official Website (https://samayraina.co/) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वेबसाइट पर दिए गए अप्लाई बटन पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है।

कब रिलीज होगा शो?

फिलहाल शो की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें Balraj Ghai ने दावा किया था कि शो 9 मई 2026 को रिलीज होगा। बाद में यह साफ हुआ कि वह सिर्फ एक प्रमोशनल वीडियो था।

इसके बाद बलराज ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि ब्रांड डील्स सिर्फ समय रैना ही नहीं कर सकते। अब फैंस को मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।