हाल ही में Varun Dhawan ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। मामला Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता से जुड़ा है। पहले से ही ‘डॉन 3’ विवाद और FWICE बैन की खबरों के बीच रणवीर चर्चा में थे, और अब वरुण के कमेंट ने फैंस के गुस्से को और बढ़ा दिया है।
डेविड धवन और वरुण धवन की बातचीत में उठा मुद्दा
एक बातचीत के दौरान David Dhawan और वरुण धवन फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों पर चर्चा कर रहे थे। डेविड धवन ने कहा कि आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया के जरिए खुद को फिल्म एक्सपर्ट या जर्नलिस्ट समझने लगा है, जिसकी वजह से फिल्मों की सफलता और असफलता को समझना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि आखिरकार फिल्मों को स्टार्स ही आगे बढ़ाते हैं और इंडस्ट्री हमेशा से एक्टर्स के दम पर चलती आई है।
‘धुरंधर’ को लेकर Varun Dhawan ने क्या कहा?
पिता की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए वरुण धवन ने ‘धुरंधर’ का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब लोग इस फिल्म को देखते हैं, तो उन्हें सबसे पहले निर्देशक Aditya Dhar का विजन नजर आता है। वरुण के मुताबिक, यह फिल्म काफी हद तक डायरेक्टर की जीत थी।
David Dhawan : Movies become hits because of the actor, it was true earlier and still is.
— r (@bekhayalime) May 25, 2026
Varun Dhawan: Dhurandhar was a director’s success, not the actor’s.
No one is giving credit to Ranveer Singh, which is why Ranveer’s next movie Pralay, isn’t finding producers https://t.co/f522QGUBSi pic.twitter.com/pJMseee9ZD
उनका यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे इस तरह देखा कि वरुण ने फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय निर्देशक को दे दिया और रणवीर सिंह के योगदान को कम करके दिखाया।
सोशल मीडिया पर भड़के Ranveer Singh के फैंस
वरुण के बयान के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के फैंस ने नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता सिर्फ निर्देशक की वजह से नहीं होती, बल्कि एक्टर्स और पूरी टीम की मेहनत भी उतनी ही अहम होती है।
एक यूजर ने लिखा कि फिल्म की कहानी को पर्दे पर जीवंत बनाने का काम कलाकार करते हैं और ‘धुरंधर’ की सफलता में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस का बड़ा योगदान रहा है।
वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि वरुण का बयान ऐसा लग रहा है जैसे वह रणवीर की उपलब्धियों को छोटा दिखाने की कोशिश कर रहे हों।
कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि वरुण धवन, रणवीर सिंह की बढ़ती लोकप्रियता और सफलता से असहज नजर आते हैं।

डेविड धवन ने एक्टर्स को लेकर कही मजेदार बात
बातचीत के दौरान डेविड धवन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक्टर्स अक्सर सबसे पहले अपने फायदे के बारे में सोचते हैं और इंडस्ट्री में वफादारी बहुत कम देखने को मिलती है। उनका यह बयान भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।
Varun Dhawan का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो Varun Dhawan जल्द ही अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन कर रहे हैं। फिल्म में Pooja Hegde और Mrunal Thakur भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

