Kangana Ranaut इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। वीडियो में उनके गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां नजर आ रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं। फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या अभिनेत्री ने चुपचाप शादी कर ली है।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
हाल ही में सामने आए वीडियो में कंगना अपने घर से बाहर निकलकर कार में बैठती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे। अभिनेत्री ने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों ने खींचा।
वीडियो में कंगना ने पैपराजी की तरफ कोई खास रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन उनका यह लुक सोशल media पर तेजी से वायरल हो गया।
कंगना रनौत ने चुपके से शादी कर ली क्या? 🤨
— Rahul Kumar (@MukAn_X) May 21, 2026
गले में मंगलसूत्र जैसा कुछ पहना हुआ दिख रहा है।
दूल्हा कौन है? pic.twitter.com/wz0NYdZFIZ
फैंस ने पूछे शादी को लेकर सवाल
वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में कई तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए। किसी ने लिखा, “क्या कंगना की शादी हो गई?” तो किसी ने कहा कि शायद वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
कुछ यूजर्स का मानना है कि अभिनेत्री का यह शादीशुदा लुक उनकी आने वाली फिल्मों के लिए हो सकता है। सोशल मीडिया पर लोग ‘तनु वेड्स मनु 3’ और ‘क्वीन 2’ का भी नाम ले रहे हैं।
क्या नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं कंगना?
रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना इन दिनों मुंबई में ‘क्वीन 2’ की शूटिंग कर रही हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को ‘क्वीन फॉरेवर’ नाम से बनाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ऐसे में कई लोग मान रहे हैं कि वायरल वीडियो में दिख रहा उनका लुक किसी फिल्मी किरदार का हिस्सा हो सकता है, ना कि उनकी असली जिंदगी का।
राजनीति के बाद बॉलीवुड में बड़ी वापसी
कंगना ने साल 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद से वह अपने राजनीतिक करियर के साथ-साथ चुनिंदा फिल्म प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रही हैं।

अब माना जा रहा है कि आने वाले समय में वह बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए बॉलीवुड में दमदार वापसी कर सकती हैं।
‘क्वीन’ से मिली थी खास पहचान
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘क्वीन’ Queen कंगना के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में उन्होंने रानी मेहरा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
फिल्म में Rajkummar Rao भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

