बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने Bombay Times Fashion Week 2026 में रैंप वॉक कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास मौके पर वह मशहूर डिजाइनर रोहित वर्मा के रेड ब्राइडल लहंगे में नजर आईं।
लाल रंग के इस खूबसूरत जोड़े में बिपाशा बेहद ग्रेसफुल दिखीं। उनके आई-मेकअप और हेयरस्टाइल ने पूरे लुक को और भी आकर्षक बना दिया। खासतौर पर बालों में सजे कमल के फूलों ने उनके ब्राइडल अवतार को यूनिक टच दिया। जैसे ही वह रैंप पर उतरीं, दर्शकों की नजरें उन पर टिक गईं।
मां बनने के बाद भी बरकरार है ग्लैमर

मां बनने के बाद बिपाशा बसु ने फिल्मों से थोड़ी दूरी जरूर बना ली है, लेकिन उनका ग्लैमर आज भी बरकरार है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ अपने खास पलों की झलकियां शेयर करती हैं।
फैंस लंबे समय से उन्हें बड़े पर्दे पर मिस कर रहे हैं, लेकिन उनके लेटेस्ट रैंप लुक ने यह साफ कर दिया कि वह आज भी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
हेटर्स को दिया करारा जवाब
बीते कुछ समय में बिपाशा को उनके बढ़ते वजन को लेकर कई बार ट्रोल किया गया। हालांकि, उन्होंने कभी इन बातों पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन इस बार उनके कॉन्फिडेंट रैंप वॉक ने अपने आप ही जवाब दे दिया।
अपने कर्वी फिगर और आत्मविश्वास के साथ रैंप पर उतरकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि ब्यूटी का कोई एक तय पैमाना नहीं होता। उनका यह अंदाज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।
फैंस की प्रतिक्रिया: तारीफ और ट्रोलिंग दोनों
बिपाशा के इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके कॉन्फिडेंस और ग्रेस की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि वह इस लुक में बेहद खूबसूरत और आत्मविश्वासी लग रही हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया का एक हिस्सा ऐसा भी है जो उन्हें ट्रोल करने से नहीं चूका। कुछ यूजर्स ने उनके लुक और वजन पर नकारात्मक टिप्पणियां कीं।
फिर भी, पॉजिटिव कमेंट्स की संख्या ज्यादा है, जो यह दिखाता है कि फैंस आज भी बिपाश को उतना ही प्यार करते हैं।

