मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें वह खेतों के बीच एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। फोटो सामने आते ही इंटरनेट पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। कई यूजर्स ने दावा किया कि तस्वीर में दिख रही लड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं।

हालांकि अब इस वायरल तस्वीर की सच्चाई सामने आ चुकी है। बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

कौन है वायरल फोटो में दिख रही लड़की?

दरअसल, बादशाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में वह खेत के बीच खड़े दिखाई दे रहे थे और उनके साथ एक लड़की बैक पोज में नजर आ रही थी। लड़की ने अपना चेहरा छिपा रखा था और वह बादशाह के कंधे पर सिर रखे खड़ी थी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

कुछ लोगों ने दावा किया कि वह पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर हैं, जबकि कई अन्य नाम भी सामने आने लगे। वायरल पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे थे।

Badshah Profile
Image Source: X

ईशा रिखी ने किया बड़ा खुलासा

इन तमाम अफवाहों के बीच बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सच्चाई बताई। उन्होंने कई पोस्ट शेयर करते हुए साफ किया कि वायरल तस्वीर में नजर आने वाली लड़की कोई और नहीं, बल्कि वह खुद हैं।

ईशा ने फैंस से अपील करते हुए लिखा कि किसी और का नाम इस तस्वीर से न जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि वह और बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। इसके साथ ही ईशा ने बादशाह के साथ एक अनदेखी तस्वीर भी साझा की, जिसने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा।

Badshah Profile
Image Source: X

गुपचुप तरीके से की थी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी ने इसी साल मार्च में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक सार्वजनिक नहीं किया और शादी की खबर भी काफी समय बाद सामने आई।

Badshah New Marriage Profile
Image Source: X

यह बादशाह की दूसरी शादी बताई जा रही है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी। दोनों का रिश्ता करीब आठ साल तक चला, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।

कौन हैं ईशा रिखी?

ईशा रिखी पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह एक अभिनेत्री और मॉडल के तौर पर काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है।

इसके अलावा ईशा बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म नवाबजादे समेत कई प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

अब ईशा के खुलासे के बाद बादशाह की वायरल तस्वीर को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है।