सलमान खान और निर्देशक अनीस बज्मी की जोड़ी ने बॉलीवुड को नो एंट्री और रेडी जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से दोनों के बीच मतभेद और दूरी की खबरें लगातार सामने आती रही थीं। अब इन अफवाहों पर खुद अनीस बज्मी ने प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया है कि उनके और सलमान खान के बीच कभी किसी तरह का विवाद नहीं हुआ।

अफवाहों पर अनीस बज्मी ने दिया जवाब

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर फैली खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों अक्सर इन अफवाहों पर साथ बैठकर हंसते थे।

अनीस ने बताया कि सलमान उनसे मजाक में पूछा करते थे, "अनीस भाई, एक बात बताओ... हमारे बीच झगड़ा आखिर कब हुआ था?" निर्देशक ने कहा कि पूरी जिंदगी में उनके और सलमान के बीच कभी कोई अनबन या लड़ाई नहीं हुई।

Salman Khan Profile
Image Source: X

'दिल खान' कहकर की सलमान की तारीफ

सलमान खान की तारीफ करते हुए अनीस बज्मी ने कहा कि वह बेहद नेकदिल इंसान हैं। उन्होंने कहा,

"

"वो इतने प्यारे इंसान हैं कि मैं उन्हें 'दिल खान' कह सकता हूं। ऐसा लगता है जैसे उनका पूरा जिस्म दिल का बना हुआ है।"

"

अनीस के इस बयान के बाद सलमान और उनके रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें- CJP Protest पर सलमान खान का रिएक्शन, पेपर लीक पर बोले

कहां से शुरू हुई थीं विवाद की चर्चाएं?

दरअसल, रेडी की शूटिंग के दौरान कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान किसी बात से नाराज होकर शूटिंग बीच में छोड़कर चले गए थे। इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, इन दावों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अब अनीस बज्मी ने खुद इन खबरों को महज अफवाह बताया है।

Salman Khan Profile
Image Source: X

अनीस बज्मी की अगली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनीस बज्मी इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म 'भूल भुलैया 4' की तैयारी में जुटे हैं। मेकर्स पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का निर्देशन भी अनीस बज्मी ही करेंगे। फिल्म में एक बार फिर अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सलमान खान और अनीस बज्मी की दोस्ती पर आए इस बयान ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच विवाद की खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी। ऐसे में फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि यह सुपरहिट निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी भविष्य में एक बार फिर किसी नई फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan Viral Post: क्रिप्टिक कैप्शन से मचा बवाल