स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अरमान और अभिरा के रिश्ते में आई दूरियां अब धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। दोनों एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि शादी से पहले पोद्दार परिवार में नया बवाल खड़ा होने वाला है।

हालिया ट्रैक में दिखाया गया कि अरमान ने विद्या को माफ करने का फैसला कर लिया है, लेकिन उसने एक शर्त रखी है। अरमान साफ कह देता है कि विद्या को सबसे पहले अभिरा से माफी मांगनी होगी। अगर अभिरा उसे माफ कर देती है तभी वह विद्या को दोबारा मां का दर्जा देगा। बेटे की ये बात सुनकर विद्या अंदर से टूट जाती है, लेकिन अरमान को वापस पाने के लिए वह अभिरा के सामने झुकने के लिए तैयार हो जाती है।

दूसरी शादी की तैयारी में जुटे अरमान और अभिरा

इसी बीच कावेरी परिवार के सामने बड़ा फैसला सुनाती है। वह चाहती है कि अरमान और अभिरा एक बार फिर पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करें। कावेरी की बात सुनकर दोनों हैरान रह जाते हैं, लेकिन परिवार इस फैसले से काफी खुश नजर आता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Profile
Image Source: X

आने वाले एपिसोड में वट सावित्री पूजा का ट्रैक भी देखने को मिलेगा। घर की महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुट जाएंगी। वहीं परिवार में रिश्तों को लेकर भी कई तरह के विवाद सामने आने वाले हैं।

पोद्दार परिवार में बढ़ेगा तनाव

पूजा के दौरान आर्यन अपनी पत्नी दिशा के मायके जाने का फैसला करेगा, लेकिन अभिरा उसे रोक देगी। अभिरा समझाएगी कि शादीशुदा रिश्ते में किसी तीसरे इंसान की दखलअंदाजी सही नहीं होती। दूसरी तरफ तान्या कृष के लिए वट सावित्री का व्रत रखने से मना कर देगी, जिससे घर का माहौल और ज्यादा खराब हो जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Profile
Image Source: X

कावेरी बनाएगी नया नियम

कावेरी शादी से पहले अरमान और अभिरा को अलग रखने का फैसला करने वाली है। वह साफ कहेगी कि शादी होने तक दोनों एक कमरे में नहीं रहेंगे। कावेरी का ये नियम सुनकर अरमान चिढ़ जाएगा, जबकि घर के बच्चे इस फैसले को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आएंगे।

मंदिर में होगा बड़ा ड्रामा

कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब वट सावित्री पूजा से पहले विद्या, अभिरा के पास पहुंचेगी। पूरे परिवार के सामने विद्या हाथ जोड़कर अभिरा से माफी मांगेगी। इस दौरान वह खूब आंसू बहाएगी। विद्या की हालत देखकर अरमान और अभिरा दोनों भावुक हो जाएंगे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Profile
Image Source: X

हालांकि कहानी में असली मोड़ अभी बाकी है। बाहर से मासूम दिखने वाली विद्या के मन में अब भी कोई नई चाल चल रही है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या अभिरा और अरमान की खुशियां फिर से किसी नई साजिश का शिकार बनेंगी या नहीं।