Marvel Studios अपनी मशहूर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी X-Men को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहा है। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं और अब इसकी संभावित स्टार कास्ट को लेकर भी कई बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Heartstopper फेम Kit Connor और Ready or Not की अभिनेत्री Samara Weaving इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।
हालांकि दोनों कलाकारों ने अभी तक अपने किरदारों या फिल्म में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में उनके नाम सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि Marvel इस बार X-Men की कहानी को नई कास्ट और नए दृष्टिकोण के साथ पेश करने वाला है।
Kit Connor बनेंगे Cyclops?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Kit Connor को X-Men टीम के अहम सदस्य Scott Summers यानी Cyclops की भूमिका के लिए चुना गया है। Cyclops अपनी शक्तिशाली ऊर्जा किरणों और टीम को लीड करने की क्षमता के लिए जाना जाता है।
इस किरदार को पिछली X-Men फिल्मों में अभिनेता James Marsden ने निभाया था। Marsden एक बार फिर Cyclops के रूप में नजर आएंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, Connor के लिए यह भूमिका उनके करियर में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।
Kit Connor को Netflix की लोकप्रिय सीरीज Heartstopper में Nick Nelson के किरदार से दुनियाभर में पहचान मिली। इसके अलावा वह Rocketman, Warfare और Heartstopper: Forever जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं।
Emma Frost के रोल में Samara Weaving
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री Samara Weaving को कथित तौर पर Emma Frost के किरदार के लिए चुना गया है। Emma Frost X-Men की दुनिया की सबसे शक्तिशाली और चर्चित म्यूटेंट्स में से एक हैं।
Weaving हॉरर और थ्रिलर फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए खास पहचान बना चुकी हैं। Ready or Not, The Babysitter, Mayhem और Scream VI जैसी फिल्मों में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया है। अगर यह कास्टिंग सही साबित होती है, तो Emma Frost का किरदार उनके लिए एक बिल्कुल अलग तरह की चुनौती होगा।
यह भी पढ़ें- स्पाइडर-मैन के 5 ऐसे तथ्य जो हर प्रशंसक को जानने चाहिए
Sadie Sink पहले ही बन चुकी हैं Jean Grey
X-Men reboot की कास्ट में Sadie Sink का नाम भी काफी चर्चा में है। अभिनेत्री को Jean Grey के रूप में देखा जा रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह आगामी Marvel फिल्मों में इस किरदार को आगे भी निभा सकती हैं।
Spider-Man: Brand New Day में उनके किरदार को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता है। Sink ने हाल ही में एक इंटरव्यू में Marvel से जुड़े अपने भविष्य को लेकर संकेत दिए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें पता है कि आगे यह सफर कब जारी होगा, हालांकि अभी उन्हें पूरी कहानी या स्क्रिप्ट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
अभिनेत्री ने यह भी माना कि इंटरनेट पर फिल्म की कास्ट और कहानी को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। हालांकि, उनके मुताबिक उन्हें यह पता है कि इनमें से कौन-सी बातें सही हैं और कौन-सी नहीं।
2028 में रिलीज हो सकती है X-Men
Marvel Studios की नई X-Men फिल्म को 2028 में रिलीज किए जाने की उम्मीद है। हालांकि रिलीज डेट को लेकर अभी अंतिम आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। फिल्म को लेकर जैसे-जैसे नई कास्टिंग सामने आ रही है, वैसे-वैसे फैंस के बीच इसकी उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है।

अगर Kit Connor, Samara Weaving और Sadie Sink की रिपोर्ट की गई कास्टिंग सही साबित होती है, तो Marvel की नई X-Men टीम युवा और लोकप्रिय कलाकारों का दिलचस्प मिश्रण हो सकती है। अब देखना होगा कि स्टूडियो आधिकारिक तौर पर फिल्म की पूरी कास्ट और कहानी से कब पर्दा उठाता है।
यह भी पढ़ें- Spider-Man: Brand New Day बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कमाई जारी

