कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार अंदाज़ बिल्कुल अलग होने वाला है। रोमांस और हॉरर-कॉमेडी में अपनी पहचान बना चुके कार्तिक अब एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं-जहां इच्छाधारी नागों की कहानी को कॉमेडी के साथ पेश किया जाएगा।

सामने आई ‘Naagzilla’ की रिलीज डेट

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले बन रही फिल्म नागजिला को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, यह फिल्म 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म को वैलेंटाइन वीक में रिलीज किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

नागजिला एक क्रेचर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें लोककथाओं और इच्छाधारी नागों की दुनिया को आधुनिक अंदाज़ में दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी में रहस्य, फैंटेसी और हास्य का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले Fukrey जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में साफ है कि इस प्रोजेक्ट में कॉमेडी का तड़का जबरदस्त होने वाला है।

Naagzilla Profile
छवि स्रोत: X

दमदार टीम कर रही है काम

इस फिल्म को कई बड़े नाम मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिनमें महावीर जैन, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और नीतू एम. जैन शामिल हैं। कहानी गौतम मेहरा ने लिखी है, जो फिल्म को एक नया और दिलचस्प ट्विस्ट देती है।

क्यों खास है ‘Naagzilla’?

यह फिल्म इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि:

  • बॉलीवुड में क्रेचर कॉमेडी का एक्सपेरिमेंट कम देखने को मिलता है
  • इच्छाधारी नागों की कहानी को मॉर्डन और फनी टच दिया गया है
  • वैलेंटाइन वीक में रिलीज होकर यह पारंपरिक रोमांटिक फिल्मों को चुनौती दे सकती है

फैंस के लिए बड़ी ट्रीट

कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए नागजिला किसी सरप्राइज से कम नहीं है। भूल भुलैया में ‘रूह बाबा’ के किरदार से लोगों का दिल जीतने के बाद अब वह एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं।

इस वैलेंटाइन वीक पर जहां आमतौर पर प्यार की कहानियां छाई रहती हैं, वहीं नागजिला दर्शकों को हंसी, फैंटेसी और थ्रिल का अलग अनुभव देने के लिए तैयार है।