79वें Cannes Film Festival में इस बार भारतीय सितारों का खास जलवा देखने को मिल रहा है। इसी बीच अभिनेत्री और मॉडल Meet Kaur ने अपने शानदार रेड कार्पेट अपीयरेंस से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके ग्लैमरस अंदाज, आत्मविश्वास और स्टाइलिश लुक ने फैशन जगत में नई चर्चा छेड़ दी है।
नेवी ब्लू गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत
मीत कौर ने रेड कार्पेट पर नेवी ब्लू और सिल्वर शेड के खूबसूरत वन-शोल्डर गाउन में एंट्री की। उनके आउटफिट पर की गई सिल्वर एम्बेलिशमेंट और फ्लोइंग मेटैलिक ड्रेप ने पूरे लुक को रॉयल टच दिया। मॉडर्न फैशन और क्लासिक एलिगेंस का यह मेल लोगों को काफी पसंद आया।
उनकी डायमंड ज्वेलरी और मिनिमल लेकिन ग्लैमरस स्टाइलिंग ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। रेड कार्पेट पर मीत का कॉन्फिडेंट वॉक और शानदार प्रेज़ेंस कैमरों का फोकस बन गया।
सोशल मीडिया पर छाया लुक
मीत कौर के इस कान्स लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैशन एक्सपर्ट्स और फैंस उनके स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके इस लुक को इस साल कान्स में भारत के सबसे चर्चित और एलिगेंट अपीयरेंस में से एक बताया है।
अभिनेत्री ने अपने मेकअप को सटल और ग्लोइंग रखा, जबकि एलिगेंट हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट एक्सेसरीज ने उनके पूरे लुक को परफेक्ट फिनिश दिया। उनका यह अंदाज भारतीय फैशन की ग्लोबल पहचान को भी मजबूती देता नजर आया।
ग्लोबल मंच पर बढ़ रही भारतीय सितारों की पहचान
मीत कौर की यह मौजूदगी सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कलाकारों और डिजाइन की बढ़ती लोकप्रियता का भी प्रतीक बनी। हर साल की तरह इस बार भी कान्स में भारतीय सितारे अपनी छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं।
शेरशाह से किया था बॉलीवुड डेब्यू
Meet Kaur पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने Shershaah से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने मोना का किरदार निभाया था, जो Kiara Advani के किरदार डिंपल की करीबी दोस्त थी। इस फिल्म के बाद से मीत लगातार अपनी एक्टिंग और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

