बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म Love And War को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार घोषित कर दी गई है, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
कब रिलीज होगी ‘Love And War’?
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है। खास बात यह है कि फिल्म गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले रिलीज हो रही है, जिससे इसे लंबा वीकेंड मिलने की उम्मीद है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
कई बार टली रिलीज डेट
इस फिल्म की रिलीज डेट पहले भी दो बार बदली जा चुकी है। ऐसे में अब फाइनल डेट सामने आने के बाद दर्शकों को राहत मिली है और वे इस ग्रैंड प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।
1960 के दशक की कहानी
Love And War एक पीरियड ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, जिसकी कहानी 1960 के दशक के बैकड्रॉप पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में नजर आ सकते हैं। यह पहली बार होगा जब रणबीर, आलिया और विक्की एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

स्टार कास्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इस फिल्म के अलावा Ramayana में नजर आएंगे, जो दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। वहीं आलिया भट्ट के पास Alpha प्रोजेक्ट भी शामिल है। विक्की कौशल फिलहाल Love And War पर फोकस कर रहे हैं।
फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि Love And War भी विजुअल और कहानी दोनों के मामले में शानदार साबित होगी।

