अगर आप ध्रुव सरजा और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म KD: The Devil को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। यह जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर फिल्म अब जल्द ही OTT पर दस्तक देने जा रही है। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब दर्शक इस फिल्म को घर बैठे एंजॉय कर सकेंगे।

कब रिलीज हुई थी फिल्म?

प्रेम के निर्देशन में बनी KD: The Devil 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन इसके दमदार एक्शन, स्टारकास्ट और इमोशनल ड्रामा ने काफी चर्चा बटोरी। अब मेकर्स ने इसकी OTT रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी काली दास उर्फ KD के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अनपढ़ लेकिन दिल का बेहद साफ नौजवान है। वह अपनी जिंदगी को बेफिक्री से जीता है और अपने परिवार से बेहद प्यार करता है। हालांकि, उसका बड़ा भाई धर्म उसे हमेशा कमतर समझता है और अपमानित करता रहता है।

धीरे-धीरे काली, खूंखार गैंगस्टर ‘धक देवा’ को अपना आदर्श मानने लगता है। धक देवा ऐसा नाम है, जिससे अपराधी ही नहीं बल्कि पुलिस तक डरती है। इसी बीच काली की जिंदगी में माचू लक्ष्मी की एंट्री होती है, जो निडर और बेबाक लड़की है। दोनों के बीच प्यार पनपता है, लेकिन हालात अचानक ऐसा मोड़ ले लेते हैं कि काली और उसका परिवार एक बड़े खतरे में फंस जाते हैं।

KD: The Devil Profile
छवि स्रोत: X

गलतफहमियों और साजिशों के बीच धक देवा सीधे काली के परिवार को निशाना बना लेता है। अब सवाल यह है कि क्या काली अपने परिवार को बचा पाएगा? क्या उसे उसका प्यार मिल पाएगा? इन सभी सवालों के जवाब फिल्म में देखने को मिलेंगे।

KD: The Devil Profile
छवि स्रोत: X

OTT पर कब और कहां देखें?

KD: The Devil की स्ट्रीमिंग 5 जून 2026 से OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर शुरू होगी। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। ऐसे में जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे इस एक्शन एंटरटेनर का मजा ले सकेंगे।

स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज

फिल्म में ध्रुव सरजा और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। इनके अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाय्या, जिस्शु सेनगुप्ता और पी. रवि शंकर जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।

KD: The Devil Profile
छवि स्रोत: X

खास बात यह है कि फिल्म में किच्चा सुदीप और नोरा फतेही का कैमियो भी देखने को मिलता है, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया।