हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फैंटेसी-एडवेंचर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल 'जुमांजी' एक बार फिर दर्शकों को रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' (Jumanji: Open World) का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

साल 1995 में रिलीज हुई पहली 'जुमांजी' फिल्म ने अपनी अनोखी कहानी, जंगल के रोमांच और शानदार विजुअल्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद इस फ्रेंचाइजी ने कई सालों तक लोगों का मनोरंजन किया और अब इसका चौथा पार्ट एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

जुमांजी 4 के ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एडवेंचर

लंबे समय से ड्वेन जॉनसन स्टारर 'जुमांजी 4' चर्चा में बनी हुई थी। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही इसकी कहानी की एक झलक सामने आ गई है। ट्रेलर में एक बार फिर चार दोस्तों की टीम खतरनाक जंगल, मुश्किल चुनौतियों और मजेदार परिस्थितियों का सामना करती नजर आ रही है।

'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार फिल्म में पहले से ज्यादा बड़ा एडवेंचर, शानदार एक्शन और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। जुमांजी की दुनिया में लौटने वाले किरदार एक नए मिशन के साथ नजर आएंगे, जहां हर कदम पर नई चुनौती उनका इंतजार कर रही होगी।

फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा गया कि यह आखिरी गेम है और आखिरी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इससे संकेत मिलता है कि यह फ्रेंचाइजी की अंतिम किस्त हो सकती है।

यह भी पढ़ें- DC का Lanterns ट्रेलर रिलीज़, 17 अगस्त को होगी स्ट्रीमिंग

Dwayne Johnson के साथ नजर आएंगे ये सितारे

'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' में एक बार फिर हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। उनके साथ जैक ब्लैक (Jack Black), केविन हार्ट (Kevin Hart) और कैरेन गिलान (Karen Gillan) भी अपनी अहम भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर जेक कासडन (Jake Kasdan) ने किया है, जिन्होंने इससे पहले भी जुमांजी फ्रेंचाइजी की फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म में फैंटेसी, एडवेंचर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलने वाला है।

Jumanji 4 Profile
Image Source: X

कब रिलीज होगी Jumanji: Open World?

मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' 25 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

जुमांजी फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए यह फिल्म खास होने वाली है, क्योंकि इसमें पुराने किरदारों के साथ एक बार फिर रोमांच, हंसी और खतरों से भरा सफर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Avengers Doomsday ट्रेलर में Chris Evans का दमदार अवतार