कॉमेडी और थ्रिल का जबरदस्त मिश्रण लेकर आई तेलुगु फिल्म जेटली (Jetlee) अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। अगर आप इस हफ्ते कोई मजेदार और रोमांच से भरपूर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती है।
थिएटर रिलीज के बाद अब OTT पर दस्तक
निर्देशक Ritesh Rana के निर्देशन में बनी जेटली एक एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेता Satya ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब रिलीज के कुछ ही हफ्तों बाद इसे ओटीटी पर लाया जा रहा है।
इस दिन होगी स्ट्रीम
सत्या स्टारर यह फिल्म अब JioHotstar के तेलुगु सेक्शन पर स्ट्रीम की जाएगी। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया। पोस्ट के साथ लिखा गया, “6EB1CH टेक ऑफ करने के लिए तैयार है।”
यह कॉमेडी थ्रिलर 25 मई से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। क्लैप एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को IMDb पर 7.7 की शानदार रेटिंग मिली है, जिसने दर्शकों के बीच इसकी उत्सुकता और बढ़ा दी है।
क्या है फिल्म की कहानी?
जेटली की कहानी एक बड़े बैंक घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है। बैंक का संस्थापक करोड़ों की जमा-पूंजी लेकर दुबई फरार हो जाता है। उसे वापस देश लाने के लिए एक मिशन शुरू किया जाता है, लेकिन जिस फ्लाइट में वह सफर करता है, उसी में कई खतरनाक और मजेदार घटनाएं होने लगती हैं।
फिल्म में Satya ने फ्लाइट अटेंडेंट का किरदार निभाया है, जो कहानी को कॉमिक अंदाज के साथ आगे बढ़ाता है। फिल्म में थ्रिल, कॉमेडी और सस्पेंस का तगड़ा मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में Satya के अलावा Riya Suman, Vennela Kishore, Ajay, Harsha Chemudu, Subhalekha Sudhakar, Srinivasa Reddy और Kabir Duhan Singh जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास साबित हो सकती है, जो हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ थ्रिल का मजा लेना पसंद करते हैं।

