बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘कॉकटेल’ के सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म के पहले गाने ‘जब तलक’ का टीजर रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी। जहां एक तरफ शाहिद कपूर और कृति सैनन की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ हो रही है, वहीं रश्मिका मंदाना की कास्टिंग को लेकर बहस छिड़ गई है।

14 साल बाद लौट रहा ‘कॉकटेल’ का जादू

साल 2012 में रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ ने दोस्ती, प्यार और रिलेशनशिप की जटिलताओं को एक नए अंदाज में पेश किया था। सैफ़ अली ख़ान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Cocktail 2 Profile
छवि स्रोत: X

अब करीब 14 साल बाद इसका सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ नए स्टारकास्ट के साथ उसी जादू को दोहराने की कोशिश कर रहा है। फिल्म में इस बार नई जोड़ी और फ्रेश स्टोरी देखने को मिलेगी, जो मॉडर्न रिलेशनशिप्स के नए पहलुओं को दिखाने का दावा करती है।

‘जब तलक’ टीजर में दिखा ग्लैमर और ड्रामा

फिल्म के पहले गाने ‘जब तलक’ के टीजर में ग्लैमर, स्टाइल और ड्रामा का शानदार मेल देखने को मिला। शाहिद कपूर अपने डांस मूव्स और स्वैग से इंप्रेस करते नजर आए, वहीं कृति सैनन का कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस अवतार चर्चा में है।

Jab Talak Profile
छवि स्रोत: X

हालांकि, जैसे ही रश्मिका मंदाना की झलक सामने आई, सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन बंट गए। कुछ लोगों को उनका लुक और प्रेजेंस पसंद आया, लेकिन कई यूजर्स ने उन्हें इस फ्रेंचाइज़ी के लिए “मिसफिट” तक बता दिया।

रश्मिका की कास्टिंग पर क्यों उठ रहे सवाल?

टीजर सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी राय रखते हुए कहा कि फिल्म की टोन और बाकी स्टारकास्ट के मुकाबले रश्मिका मंदाना फिट नहीं बैठ रहीं।

कुछ दर्शकों का मानना है कि हिंदी डायलॉग डिलीवरी में उनकी पकड़ उतनी मजबूत नहीं है, जिससे इमोशनल कनेक्ट कमजोर पड़ सकता है। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना कृति स्क्रीन से करते हुए कहा कि कृति स्क्रीन पर ज्यादा प्रभावशाली नजर आ रही हैं।

हालांकि, यह भी सच है कि रश्मिका की पॉपुलैरिटी काफी बड़ी है और उनकी फैन फॉलोइंग फिल्म के लिए एक बड़ा प्लस साबित हो सकती है।

कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’?

‘कॉकटेल 2’ का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं, जबकि इसे दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Cocktail 2 Profile
छवि स्रोत: X

यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि पहली बार शाहिद कपूर, कृति स्क्रीन और रश्मिका मंदाना एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

क्या ‘कॉकटेल 2’ दोहरा पाएगी पुरानी सफलता?

टीजर के बाद जहां एक ओर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी है, वहीं कास्टिंग को लेकर उठे सवाल मेकर्स के लिए चुनौती बन सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों का फाइनल फैसला क्या होता है-क्या ‘कॉकटेल 2’ भी अपने पहले पार्ट की तरह यादगार साबित होगी या नहीं।