पाकिस्तानी अभिनेत्री सनम सईद ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर अपने शानदार डेब्यू से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ऑफ-व्हाइट बैकलेस गाउन, सिल्वर जूलरी और पारंपरिक अंदाज के मेल ने उनके लुक को सोशल मीडिया पर वायरल बना दिया है। फैंस उनके इस ग्लैमरस और एलीगेंट अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ऑफ-व्हाइट बैकलेस ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत
‘जिंदगी गुलजार है’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली सनम सईद पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आईं। 79वें कांस फेस्टिवल में उन्होंने मशहूर पाकिस्तानी डिजाइनर हुसैन रेहर द्वारा डिजाइन किया गया खास ऑफ-व्हाइट हॉल्टर नेक आउटफिट पहना था। इस ड्रेस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी और फ्लोई लेयर्ड पैटर्न ने उनके लुक को बेहद रॉयल बना दिया।

ट्रेडिशनल जूलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
सनम ने अपने वेस्टर्न आउटफिट के साथ ट्रेडिशनल जूलरी कैरी कर फ्यूजन फैशन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। सिल्वर मांग-टीका, मैचिंग ईयररिंग्स और बालों में सजे सफेद गुलाबों ने उनके पूरे लुक में एक अलग ही आकर्षण जोड़ दिया। रेड कार्पेट पर उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर सनम की तस्वीरें सामने आते ही फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक को “रॉयल” और “एलीगेंट” बताया, जबकि कुछ लोगों को उनका यह अंदाज देखकर उनका लोकप्रिय शो Zindagi Gulzar Hai याद आ गया। फैंस ने कमेंट्स में लिखा कि सनम का यह स्टाइल भारतीय और पाकिस्तानी संस्कृति का खूबसूरत मिश्रण लग रहा है।
पाकिस्तान की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं सनम
सनम सईद लंबे समय से पाकिस्तान की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने कई चर्चित शोज और फिल्मों में दमदार अभिनय किया है। Barzakh और ‘मैं मंतो नहीं हूं’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया है। कांस 2026 में उनके इस डेब्यू ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फैशन और अभिनय दोनों ही मामलों में वे किसी से कम नहीं हैं।

