टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी करते हुए सीजन 20 की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस बार शो में कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जो अब तक के सभी सीजन से अलग होने का दावा किया जा रहा है।

जियो हॉटस्टार (JioHotstar) और कलर्स टीवी (Colors TV) ने सलमान खान की वापसी के साथ बिग बॉस हिंदी सीजन 20 का पहला टीजर शेयर किया है। प्रोमो में सलमान खान एक घोड़े के साथ शानदार अंदाज में एंट्री करते नजर आ रहे हैं और शो में आने वाले बड़े ट्विस्ट की ओर इशारा करते हैं।

बिग बॉस 20 में मिलेगा 'करण-अर्जुन' वाला ट्विस्ट

जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान कहते हैं कि "जो करण अर्जुन में हुआ था, वो बिग बॉस में दोबारा होगा।" इस डायलॉग के बाद फैंस के बीच शो के नए कॉन्सेप्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। मेकर्स ने प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा, "एक से भले दो, बिग बॉस 6 सितंबर से शुरू होगा। जियो हॉटस्टार और कलर्स पर।"

इस हिंट के बाद दर्शक कयास लगा रहे हैं कि इस सीजन में डबल कंटेस्टेंट्स, पुराने चेहरों की वापसी या फिर कोई नया गेम फॉर्मेट देखने को मिल सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस ट्विस्ट से पर्दा नहीं उठाया है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने सोहेल के तलाक पर तोड़ी चुप्पी, खोले राज

पहले से ज्यादा अलग होगा बिग बॉस का नया सीजन

मेकर्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 सिर्फ नए कंटेस्टेंट्स और नए टास्क तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस बार शो की पूरी थीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। एक बयान में कहा गया कि हर सीजन अपने साथ नया गेम और नए मोड़ लेकर आता है, लेकिन इस बार शो के केंद्र में एक ऐसा रहस्य होगा, जो इसे बाकी सीजन से बिल्कुल अलग बनाएगा।

सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा हिंट

Salman Khan Profile
Image Source: X

सलमान खान ने भी नए सीजन को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पहला संकेत दर्शकों के सामने आ चुका है, लेकिन उसे समझने के लिए प्रोमो को ध्यान से दो बार देखना होगा। सलमान के मुताबिक, यह टीजर सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में दर्शक खुद इन संकेतों को जोड़कर शो के बड़े ट्विस्ट को समझ पाएंगे।

कब और कहां देख पाएंगे बिग बॉस 20?

बिग बॉस हिंदी सीजन 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। दर्शक इसे JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकेंगे, जबकि शो का प्रसारण Colors TV पर किया जाएगा। फिलहाल शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

Bigboss Profile
Image Source: X

पिछले सीजन में टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उनके अलावा तान्या मित्तल, फरहाना, अशनूर कौर और कुनिका सदानंद जैसे कई चर्चित चेहरे शो का हिस्सा बने थे। अब फैंस की नजरें बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स और इस नए ट्विस्ट पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 20: रिधिमा से फैसल तक, कौन करेगा एंट्री?