Bigg Boss Season 20 की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस लोकप्रिय रियलिटी शो के अगले सीजन को लेकर लगातार नई-नई चर्चाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच खबर है कि मेकर्स ने कई टीवी और सोशल मीडिया सितारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सितंबर में होगा बिग बॉस 20 का आगाज

इस बार बिग बॉस का नया सीजन कई मायनों में खास माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शो की अलग-अलग भाषाओं की फ्रेंचाइजी एक ही समय पर जियोहॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित की जाएंगी। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम संस्करण भी सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की तैयारी है।

Bigboss Profile
Image Source: X

इन नामों की हो रही है सबसे ज्यादा चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने कई चर्चित चेहरों से बातचीत शुरू की है। हालांकि ये सभी नाम फिलहाल संभावित (टेंटेटिव) हैं और इनकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

रिपोर्ट्स में जिन सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं, उनमें रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर, भागीरथ भट्ट, निया शर्मा, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू, करण पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, सेंटी शर्मा और अरबाज पटेल शामिल बताए जा रहे हैं।

Jannat Zubair Profile
Image Source: X

रुरु ठाकुर को देखने के लिए उत्साहित हैं फैंस

Ruru Thakur Profile
Image Source: X

बिग बॉस 20 का पहला लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी पसंद भी जाहिर की। सबसे ज्यादा चर्चा स्प्लिट्सविला फेम रुरु ठाकुर को लेकर देखने को मिली। कई यूजर्स का कहना है कि अगर रुरु इस सीजन का हिस्सा बनती हैं तो शो में जबरदस्त मनोरंजन देखने को मिल सकता है।

आकांक्षा चौधरी को लेकर भी उठी मांग

Akanksha Chaudhary Profile
Image Source: X

सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने रुरु ठाकुर के साथ आकांक्षा चौधरी को भी बिग बॉस 20 में शामिल करने की इच्छा जताई है। फैंस का मानना है कि दोनों के आने से शो में ड्रामा और रोमांच का स्तर और बढ़ सकता है।

हालांकि, मौजूदा समय में आकांक्षा चौधरी एक अन्य रियलिटी शो में व्यस्त हैं। ऐसे में वह बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी या नहीं, इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

फिलहाल बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन मेकर्स की ओर से किसी भी प्रतिभागी की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट जारी होने का इंतजार करना होगा। यदि इन चर्चित चेहरों में से कुछ भी शो का हिस्सा बनते हैं, तो नया सीजन पहले से ज्यादा दिलचस्प और मनोरंजक साबित हो सकता है।