रिलीज हुआ ‘बंदर’ का दमदार ट्रेलर

Bobby Deol की आगामी फिल्म Bandar लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी और अब आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ढाई मिनट का यह ट्रेलर सस्पेंस, डार्क ह्यूमर और ट्विस्ट्स से भरपूर नजर आ रहा है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

समीर मेहरा के किरदार में दिखे बॉबी देओल

फिल्म में बॉबी देओल समीर मेहरा नाम के एक पूर्व सुपरस्टार का किरदार निभा रहे हैं। वह एक ऐसे स्टार हैं जो अपनी पुरानी शोहरत के सहारे जिंदगी जी रहा है। ट्रेलर में उनका किरदार बेहद रंगीन मिजाज दिखाई देता है। वह डेटिंग ऐप्स के जरिए लड़कियों से मिलते हैं, उनके साथ समय बिताते हैं और बाद में उन्हें भूल जाते हैं।

लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब एक पुराना नाम दोबारा उनकी जिंदगी में लौटता है और उसके बाद समीर मेहरा पुलिस केस और गंभीर आरोपों के बीच फंस जाता है।

Bandar Profile
छवि स्रोत: X

सस्पेंस और इमोशंस से भरपूर है कहानी

ट्रेलर की शुरुआत कुछ बोल्ड और वल्गर डायलॉग्स से होती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी का असली चेहरा सामने आता है। पहले दर्शक समीर मेहरा की हरकतों पर हंसते हैं, लेकिन कुछ ही पलों बाद वही किरदार सलाखों के पीछे नजर आता है। उसकी चमकती मुस्कान गायब हो जाती है और स्टारडम की दुनिया अचानक अंधेरे में बदल जाती है।

फिल्म यह सवाल छोड़ती है कि आखिर समीर सच में दोषी है या फिर वह किसी बड़ी साजिश का शिकार बन चुका है।

बॉबी देओल का दिखा अलग अंदाज

Animal जैसी फिल्मों के बाद बॉबी देओल अब एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी काफी प्रभावशाली दिखाई दे रही है। स्क्रीन पर वह कहीं घमंडी स्टार लगते हैं तो कहीं अकेलेपन से जूझता इंसान।

अनुराग कश्यप ने संभाली निर्देशन की कमान

फिल्म का निर्देशन Anurag Kashyap ने किया है। वहीं इसकी कहानी Sudip Sharma और Abhishek Banerjee ने लिखी है। इससे पहले यह जोड़ी Paatal Lok, Kohrra और Udta Punjab जैसी शानदार कहानियां दर्शकों को दे चुकी है।

फिल्म में नजर आएंगे कई दमदार कलाकार

फिल्म में बॉबी देओल के अलावा Sanya Malhotra, Raj B Shetty, Sapna Pabbi, Saba Azad, Riddhi Sen और Jitendra Joshi जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Bandar Profile
छवि स्रोत: X

कब रिलीज होगी फिल्म?

सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।